Thursday, November 10, 2011

भाजपा जायल मंडल की बैठक

भाजपा जायल मण्डल की बैठक गुरूवार को कांकाणी भवन में अध्यक्ष छोगाराम बिडियासर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जगवीर छाबा ने पूर्व अध्यक्ष व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की चेतना यात्रा की जानकारी देते हुए शुक्रवार को सुजानगढ़ में आयोजित चेतना रैली में भाग लेने का आग्रह किया। सरपंच मनीराम बासट, मिडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजूसिंह रोहिणा, मण्डल उपाध्यक्ष अम्बालाल पाराशर, रामकुमार रिणवां, रमेशचन्द कांकाणी ने जनचेतना यात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने व इस संबध में ग्रामवार प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई। सुजानगढ़ में आयोजित चेतना रैली में भाग लेने शुक्रवार दोपहर दो बजे कार्यकर्ता रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment