Showing posts with label फोटो. Show all posts
Showing posts with label फोटो. Show all posts

Monday, July 9, 2012

Saturday, February 11, 2012

Wednesday, January 25, 2012

Friday, January 13, 2012

Saturday, December 31, 2011

Wednesday, December 28, 2011

Wednesday, November 16, 2011

लीलण यात्रा जायल पहुंची

जायल के पुराना बस स्टेण्ड से गुजरती लीलण यात्रा

वीर तेजाजी की यशोगाथा गांव सुनाने के लिए खरनाल से रवाना हुई लीलण यात्रा बुधवार शाम जायल पहुंची। कस्बे में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने लीलण यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। डीजे की धुन के साथ अनेक श्रद्धालुओं के साथ यात्रा प्रमुख मौहल्लो से गुजरी। श्रंगारित घोड़ी लीलण को देखने अनेक लोग उमड़ पड़े। यात्रा के साथ वाहन में तेजाजी की अखण्ड ज्योति के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने लोक देवता तेजाजी को नमन किया।

Thursday, November 10, 2011

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार में बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग देवेन्द्रसिंह भाटी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी रखनी जरूरी है। जन्म से लेकर मृत्यू लेकर कानून के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि कई बार कानूनी जानकारी के अभाव में आमजन कानून का उल्लंघन कर बैठते है। ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द काकड़ा, थानाधिकारी भगवानसिंह, प्रधानाचार्य सालिगराम स्वामी व व्याख्याता सुभाष पारीक ने विभिन्न कानूनों संबधी जानकारी दी। प्रतियोगिता संयोजक महेश ओझा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह पर निबंध लेखन, वाद विवाद, पोस्टर निर्माण व प्रश्रोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को १४ नवम्बर बाल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Monday, October 31, 2011

पुतला जला कर रोष प्रकट किया

जायल के मायला बाजार में भाजयूमो जिलाध्यक्ष जयराम ओगरा के साथ मारपीट की घटना के विरोध में पूतला फूंकते भाजयूमो कार्यकर्ता

भाजयूमो जिलाध्यक्ष जयराम ओगरा पर कातिलाना हमले के विरोध में रविवार को मायला बाजार में भाजयूमो कायकर्ताओं ने विजयसिंह पलाड़ा का पूतला फूंककर घटना पर रोष प्रकट किया। भाजयूमो के ललित खण्डेलवाल, दिनेश बासट, राममूर्ति सैन, श्रीराम चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, विजय रतावा, सुरेश बासट, सुरेश रलिया, सुरेश लोमरोड़, दिनेश सोनी, निरंजन सोनी, कन्हैयालाल पाराशर व ताराचन्द सहित कार्यकर्ताओं ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए पार्टी संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने व पार्टी में असंतोष को बढ़ावा देने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश नेतृत्व से पलाड़ा के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं के अनुसार रविवार को नावा में भाजयूमो कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जयराम ओगरा के साथ विजयसिंह पलाड़ा व समर्थकों ने कातिलाना हमला कर दिया। पत्रिका के साथ दूरभाष वार्ता में जयराम ओगरा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत के ईशारे पर पलाड़ा समर्थकों ने हमला किया है। हमलावर जिलाध्यक्ष कुमावत के नारे लगाते हुए नावा क्षेत्र में कुमावत के अलावा किसी को मिटींग नहीं करने देनेकी बात करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।


Tuesday, October 25, 2011


Diwali Ki Hardik Shubhkamnaye

Saturday, October 8, 2011

व्यापार संघ ने दी 45 हजार की आर्थिक सहायता


जायल व्यापार संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को बस स्टेण्ड पर चाय की केबीन पर आगजनी से हुए नुकसान पर पिडि़त को सहयोग राशि प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार गत सप्ताह बस स्टेण्ड स्थित एक चाय की दुकान पर आग लग जाने से दुकान रखा सामान जलकर राख हो गया। व्यापार संघ अध्यक्ष कमलकिशोर बजाज, उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, सचिव दुर्गाराम कच्छावा, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अणदाराम डूकिया सहित व्यापार संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने पिडि़त हंसराजपुरी को ४५ हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।






Thursday, October 6, 2011

बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण

जायल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के बालिका छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल व विधायक मंजूदेवी मेघवाल

Sunday, August 21, 2011

अन्ना को स्कूली छात्रों का समर्थन



जायल में भ्रष्टाचार के विरोध में मजबूत जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अन्ना हजारे के समर्थन में नारे लगाते स्कूली बच्चे

Tuesday, August 2, 2011

Monday, March 14, 2011

रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जनसुनवाई


जायल के ग्राम छाजोली में रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जनसुनवाई करते जिला कलक्टर एस.एस.बिस्सा व उपस्थित ग्रामीण।