Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Wednesday, July 11, 2012

(टेट) मिलेगी उत्तरपुस्तिका की कार्बन कॉपी


अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) कराने के बाद उत्तर कुंजी को लेकर विवादों से घिरे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार अभ्यर्थियों को टेट की उत्तरपुस्तिकाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड द्वारा ओएमआर की एक प्रति परीक्षार्थी को उसी समय दी जाएगी। परीक्षा में ओएमआर की दो कॉपियां होंगी, जिनमें से एक कॉर्बन कॉपी को अभ्यर्थी ले जा सकेंगे।

36 सेकंड का होगा एक सवाल:

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थी को एक सवाल हल करने के लिए महज 36 सेकेंड मिलेंगे। परीक्षा के तहत दोनों स्तरों में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। गत वर्ष हुई परीक्षा में भी प्रश्नों की संख्या ज्यादा और हल करने के लिए समय कम मिलने के कारण कई अभ्यर्थियों के सवाल छूट गए थे।

Monday, July 9, 2012

भारत का भूगोल


अधिक वर्षा वाले क्षेत्र- यहाँ वार्षिक वर्षा की मात्रा 200 सेमी. से अधिक होता है। क्षेत्र- असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, कोंकण, मालाबार तट, दक्षिण कनारा, मणिपुर एवं मेघालय।
साधारण वर्षा वाले क्षेत्र- इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 से 200 सेमी. तक होती है। क्षेत्र- पश्चिमी घाट का पूर्वोत्तर ढाल,  पं. बँगाल का दक्षिणी- पश्चिमी क्षेत्र, उड़ीसा, बिहार, दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश इत्यादि।
न्यून वर्षा वाले क्षेत्र- यहाँ 50 से 100 सेमी. वार्षिक वर्षा होती है। क्षेत्र- मध्य प्रदेश, दक्षिण का पठारी भाग, गुजरात, कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी पँजाब, हरियाणा तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश। 
अपर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्र- यहाँ वर्षा 50 सेमी. से भी कम होती है। क्षेत्र- कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, लद्दाख आदि। 
भूगर्भिक इतिहास
भारत की भूगर्भीय संरचना को कल्पों के आधार पर विभाजित किया गया है। प्रीकैम्ब्रियन कल्प के दौरान बनी कुडप्पा और विंध्य प्रणालियां पूर्वी व दक्षिणी राज्यों में फैली हुई हैं। इस कल्प के एक छोटे काल के दौरान पश्चिमी और मध्य भारत की भी भूगर्भिक संरचना तय हुई। पेलियोजोइक कल्प के कैम्ब्रियन, ऑर्डोविसियन, सिलुरियन और डेवोनियन शकों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का निर्माण हुआ। मेसोजोइक दक्कन ट्रैप की संरचनाओं को उत्तरी दक्कन के अधिकांश हिस्से में देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र का निर्माण ज्वालामुखीय विस्फोटों की वजह से हुआ। कार्बोनिफेरस प्रणाली, पर्मियन प्रणाली और ट्रियाजिक प्रणाली को पश्चिमी हिमालय में देखा जा सकता है। जुरासिक शक के दौरान हुए निर्माण को पश्चिमी हिमालय और राजस्थान में देखा जा सकता है।
टर्शियरी युग के दौरान मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और हिमालियन पट्टिका में काफी नई संरचनाएं बनी। क्रेटेशियस प्रणाली को हम मध्य भारत की विंध्य पर्वत श्रृंखला व गंगा दोआब में देख सकते हैं। गोंडवाना प्रणाली को हम नर्मदा नदी के विंध्य व सतपुरा क्षेत्रों में देख सकते हैं। इयोसीन प्रणाली को हम पश्चिमी हिमालय और असम में देख सकते हैं। ओलिगोसीन संरचनाओं को हम कच्छ और असम में देख सकते हैं। इस कल्प के दौरान प्लीस्टोसीन प्रणाली का निर्माण ज्वालमुखियों के द्वारा हुआ। हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण इंडो-ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियाई प्लेटों के प्रसार व संकुचन से हुआ है। इन प्लेटों में लगातार प्रसार की वजह से हिमालय की ऊँचाई प्रतिवर्ष 1 सेमी. बढ़ रही है।
भारतीय प्लेट: भारत पूरी तरह से भारतीय प्लेट पर स्थित है। यह एक प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट है जिसका निर्माण प्राचीन महाद्वीप गोंडवानालैंड के टूटने से हुआ है। लगभग 9 करोड़ वर्ष पूर्व उत्तर क्रेटेशियस शक के दौरान भारतीय प्लेट ने उत्तर की ओर लगभग 15 सेमी प्रति वर्ष की दर से गति करना आरंभ कर दिया। सेनोजोइक कल्प के इयोसीन शक के दौरान लगभग 5 से 5.5 करोड़ वर्ष पूर्व यह प्लेट एशिया से टकराई। 2007 में जर्मन भूगर्भशास्त्रियों ने बताया कि भारतीय प्लेट के इतने तेजी से गति करने का सबसे प्रमुख कारण इसका अन्य प्लेटों की अपेक्षा काफी पतला होना था। हाल के वर्र्षों में भारतीय प्लेट की गति लगभग 5 सेमी. प्रतिवर्ष है। इसकी तुलना में यूरेशियाई प्लेट की गति मात्र 2 सेमी प्रतिवर्ष ही है। इसी वजह से भारत को च्फास्टेस्ट कांटीनेंटज् की संज्ञा दी गई है।

जल राशि
भारत में लगभग 14,500 किमी. आंतरिक नौपरिवहन योग्य जलमार्ग हैं। देश में कुल 12 नदियां ऐसी हैं जिन्हें बड़ी नदियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। इन नदियों का कुल अपवाह क्षेत्रफल 2,528,000 वर्ग किमी. है। भारत की सभी प्रमुख नदियां निम्नलिखित तीन क्षेत्रों से निकलती हैं-
1. हिमालय या काराकोरम श्रृंखला
2. मध्य भारत की विंध्य और सतपुरा श्रृंखला
3. पश्चिमी भारत में साह्यïद्री अथवा पश्चिमी घाट
हिमालय से निकलने वाली नदियों को यहां के ग्लेशियरों से जल प्राप्त होता है। इनकी खास बात यह है कि पूरे वर्ष इन नदियों में जल रहता है। अन्य दो नदी प्रणालियां पूरी तरह से मानसून पर ही निर्भर हैं और गर्मी के दौरान छोटी नदियां मात्र बन कर रह जाती हैं। हिमालय से पाकिस्तान बह कर जाने वाली नदियों में सिंधु, ब्यास, चिनाब, राबी, सतलुज और झेलम शामिल हैं।
गंगा-ब्रह्म्ïापुत्र प्रणाली का जल अपवाह क्षेत्र सबसे ज्यादा 1,100,000 वर्ग किमी. है। गंगा का उद्गम स्थल उत्तरांचल के गंगोत्री ग्लेशियर से है। यह दक्षिण-पूर्व दिशा में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। ब्रह्म्ïापुत्र नदी का उद्गम स्थल तिब्बत में है और अरुणाचल प्रदेश में यह भारत में प्रवेश करती है। यह पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बांग्लादेश में गंगा से मिल जाती है।
पश्चिमी घाट दक्कन की सभी नदियों का स्रोत है। इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियां शामिल हैं। ये सभी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। भारत की कुल 20 फीसदी जल अपवाह इन नदियों के द्वारा ही होता है।
भारत की मुख्य खाडिय़ों में कांबे की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी शामिल हैं। जल संधियों में पाल्क जलसंधि है जो भारत और श्रीलंका को अलग करती है, टेन डिग्री चैनल अंडमान को निकोबार द्वीपसमूह से अलग करता है और ऐट डिग्री चैनल लक्षद्वीप और अमिनदीवी द्वीपसमूह को मिनीकॉय द्वीप से अलग करता है। महत्वपूर्ण अंतरीपों में भारत की मुख्यभूमि के धुर दक्षिण भाग में स्थित कन्याकुमारी, इंदिरा प्वाइंट (भारत का धुर दक्षिण हिस्सा), रामा ब्रिज और प्वाइंट कालीमेरे शामिल हैं। अरब सागर भारत के पश्चिमी किनारे पर पड़ता है, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर भारत के क्रमश: पूर्वी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। छोटे सागरों में लक्षद्वीप सागर और निकोबार सागर शामिल हैं। भारत में चार प्रवाल भित्ति क्षेत्र हैं। ये चार क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मन्नार की खाड़ी, लक्षद्वीप और कच्छ की खाड़ी में स्थित हैं। महत्वपूर्ण झीलों में चिल्क झील (उड़ीसा में स्थित भारत की सबसे बड़ी साल्टवाटर झील), आंध्र प्रदेश की कोल्लेरू झील, मणिपुर की लोकतक झील, कश्मीर की डल झील, राजस्थान की सांभर झील और केरल की सस्थामकोट्टा झील शामिल हैं।

प्राकृतिक संसाधन
भारत के कुल अनुमानित पुनर्नवीनीकृत जल संसाधन 1,907.8 किमी.घन प्रति वर्ष हैं। भारत में प्रतिवर्ष 350 अरब घन मी. प्रयोग योग्य भूमि जल की उपलब्धता है। कुल 35 फीसदी भूमिजल संसाधनों का ही उपयोग किया जा रहा है। देश की प्रमुख नदियों व जल मार्र्गों से प्रतिवर्ष 4.4 करोड़ टन माल ढोया जाता है। भारत की 56 फीसदी भूमि खेती योग्य है और कृषि के लिए प्रयोग की जाती है।
एक मोटे अनुमान के अनुसार भारत में 5.4 अरब बैरल कच्चे तेल के भंडार हैं। इनमें से अधिकांश बांबे हाई, अपर असम, कांबे, कृष्णा-गोदावरी और कावेरी बेसिन में स्थित हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और उड़ीसा में लगभग 17 खरब घन फीट प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। आंध्र प्रदेश में यूरेनियम के भंडार हैं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा माइका उत्पादक देश है। बैराइट व क्रोमाइट उत्पादन के मामले में भारत का दूसरा स्थान है। कोयले के उत्पादन के मामले में भारत का दुनिया में तीसरा स्थान है, वहीं लौह अयस्क के उत्पादन के मामले में भारत का चौथा स्थान है। यह बॉक्साइट और कच्चे स्टील के उत्पादन के मामले में छठवें स्थान पर है और मैंगनीज अयस्क उत्पादन के मामले में सातवें स्थान पर है। अल्म्युनियम उत्पादन के मामले में इसका आठवां स्थान है। भारत में टाइटेनियम, हीरे और लाइमस्टोन के भी भंडार प्रचुर मात्रा में हैं। भारत में दुनिया के 24 फीसदी थोरियम भंडार मौजूद हैं।

नमभूमि
नमभूमि वह क्षेत्र है जो शुष्क और जलीय इलाके से लेकर कटिबंधीय मानसूनी इलाके में फैली होती है और यह वह क्षेत्र होता है जहां उथले पानी की सतह से भूमि ढकी रहती है। ये क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण में प्रभावी हैं और तलछट कम करते हैं। भारत में ये कश्मीर से लेकर प्रायद्वीपीय भारत तक फैले हैं। अधिकांश नमभूमि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नदियों के संजाल से जुड़ी हुई हैं। भारत सरकार ने देश में संरक्षण के लिए कुल 71 नमभूमियों का चुनाव किया है। ये राष्ट्रीय पार्र्कों व विहारों के हिस्से हैं। कच्छ वन समूचे भारतीय समुद्री तट पर परिरक्षित मुहानों, ज्वारीय खाडिय़ों, पश्च जल क्षार दलदलों और दलदली मैदानों में पाई जाती हैं। देश में कच्छ क्षेत्रों का कुल क्षेत्रफल 4461 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल का 7 फीसदी है। भारत में  मुख्य रूप से कच्छ वन अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, सुंदरबन डेल्टा, कच्छ की खाड़ी और महानदी, गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टा पर स्थित हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के कुछ क्षेत्रों में भी कच्छ वन स्थित हैं।
सुंदरबन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा कच्छ वन है। यह गंगा के मुहाने पर स्थित है और पं. बंगाल और बांग्लादेश में फैला हुआ है। यहां के रॉयल बंगाल टाइगर प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त यहां विशिष्ट प्राणि जात पाये जाते हैं।

भारत की प्रमुख जनजातियां
भारत में जनजातीय समुदाय के लोगों की काफी बड़ी संख्या है और देश में 50 से भी अधिक प्रमुख जनजातीय समुदाय हैं। देश में रहने वाले जनजातीय समुदाय के लोग नेग्रीटो, ऑस्ट्रेलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से सम्बद्ध हैं। देश की प्रमुख जनजातियां निम्नलिखित हैं-
आंध्र प्रदेश: चेन्चू, कोचा, गुड़ावा, जटापा, कोंडा डोरस, कोंडा कपूर, कोंडा रेड्डी, खोंड, सुगेलिस, लम्बाडिस, येलडिस, येरुकुलास, भील, गोंड, कोलम, प्रधान, बाल्मिक।
असम व नगालैंड: बोडो, डिमसा गारो, खासी, कुकी, मिजो, मिकिर, नगा, अबोर, डाफला, मिशमिस, अपतनिस, सिंधो, अंगामी।
झारखण्ड: संथाल, असुर, बैगा, बन्जारा, बिरहोर, गोंड, हो, खरिया, खोंड, मुंडा, कोरवा, भूमिज, मल पहाडिय़ा, सोरिया पहाडिय़ा, बिझिया, चेरू लोहरा, उरांव, खरवार, कोल, भील।
महाराष्ट्र: भील, गोंड, अगरिया, असुरा, भारिया, कोया, वर्ली, कोली, डुका बैगा, गडावास, कामर, खडिया, खोंडा,  कोल, कोलम, कोर्कू, कोरबा, मुंडा, उरांव, प्रधान, बघरी।
पश्चिम बंगाल: होस, कोरा, मुंडा, उरांव, भूमिज, संथाल, गेरो, लेप्चा, असुर, बैगा, बंजारा, भील, गोंड, बिरहोर, खोंड, कोरबा, लोहरा।
हिमाचल प्रदेश: गद्दी, गुर्जर, लाहौल, लांबा, पंगवाला, किन्नौरी, बकरायल।
मणिपुर: कुकी, अंगामी, मिजो, पुरुम, सीमा।
मेघालय: खासी, जयन्तिया, गारो।
त्रिपुरा: लुशाई, माग, हलम, खशिया, भूटिया, मुंडा, संथाल, भील, जमनिया, रियांग, उचाई।
कश्मीर: गुर्जर।
गुजरात: कथोड़ी, सिद्दीस, कोलघा, कोटवलिया, पाधर, टोडिय़ा, बदाली, पटेलिया।
उत्तर प्रदेश: बुक्सा, थारू, माहगीर, शोर्का, खरवार, थारू, राजी, जॉनसारी।
उत्तरांचल: भोटिया, जौनसारी, राजी।
केरल: कडार, इरुला, मुथुवन, कनिक्कर, मलनकुरावन, मलरारायन, मलावेतन, मलायन, मन्नान, उल्लातन, यूराली, विशावन, अर्नादन, कहुर्नाकन, कोरागा, कोटा, कुरियियान,कुरुमान, पनियां, पुलायन, मल्लार, कुरुम्बा।
छत्तीसगढ़: कोरकू, भील, बैगा, गोंड, अगरिया, भारिया, कोरबा, कोल, उरांव, प्रधान, नगेशिया, हल्वा, भतरा, माडिया, सहरिया, कमार, कंवर।
तमिलनाडु: टोडा, कडार, इकला, कोटा, अडयान, अरनदान, कुट्टनायक, कोराग, कुरिचियान, मासेर, कुरुम्बा, कुरुमान, मुथुवान, पनियां, थुलया, मलयाली, इरावल्लन, कनिक्कर,मन्नान, उरासिल, विशावन, ईरुला।
कर्नाटक: गौडालू, हक्की, पिक्की, इरुगा, जेनु, कुरुव, मलाईकुड, भील, गोंड, टोडा, वर्ली, चेन्चू, कोया, अनार्दन, येरवा, होलेया, कोरमा।
उड़ीसा: बैगा, बंजारा, बड़होर, चेंचू, गड़ाबा, गोंड, होस, जटायु, जुआंग, खरिया, कोल, खोंड, कोया, उरांव, संथाल, सओरा, मुन्डुप्पतू।
पंजाब: गद्दी, स्वागंला, भोट।
राजस्थान:मीणा, भील, गरसिया, सहरिया, सांसी, दमोर, मेव, रावत, मेरात, कोली।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: औंगी आरबा, उत्तरी सेन्टीनली, अंडमानी, निकोबारी, शोपन।

अरुणाचल प्रदेश: अबोर, अक्का, अपटामिस, बर्मास, डफला, गालोंग, गोम्बा, काम्पती, खोभा मिसमी, सिगंपो, सिरडुकपेन।

Friday, June 22, 2012

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..


1. ब्रम्हांड के रहस्यमयी तत्व हिग्स बोसॉन की खोज में लगे विश्व के प्रमुख वैज्ञानिकों का दावा है कि इस साल के अंत तक इस तत्व के मौजूद होने के प्रमाण मिल सकते हैं। यह अति महत्वाकांक्षी प्रयोग किस विशालतम मशीन में किया जा रहा है?
(क) लांग हैड्रान कोलाइडर
(ख) शार्ट हैड्रान कोलाइडर
(ग) लार्ज हैड्रान कोलाइडर
(घ) लार्ज नैड्रान कोलाइडर
2. अमेरिकी दंत चिकित्सकों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार खाने के तुरंत बाद ब्रशिंग करने से दांतों की निचली लेयर को नुकसान होता है, जबकि 30 या 60 मिनट बाद ब्रशिंग करने से कम नुकसान होता है। दांतों की संवेदनशील निचली लेयर को क्या कहा जाता है?
(क) केंटिन
(ख) डेंट
(ग) केंट
(घ) डेंटिन
3. अमेरिका स्थित मेयो क्लिनिक सेंटर द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार चीन में पाई जाने वाली एक जडी-बूटी, कैंसर से हुई थकान को कम कर सकती है।
यह जडी-बूटी कौन सी है?
(क) टिनसेंग
(ख) किनसेंग
(ग) नेसेंग
(घ) जिनसेंग
4. इन दिनों चीन में मोबाइल की चोरी रोकने के लिए ऐसे अप्लिकेशन का इस्तेमाल हो रहा है, जो गलत पासवर्ड डालने पर व्यक्ति का चित्र लेकर उसे चुपके से ईमेल कर देता है। यह अप्लिकेशन कौन सा है?
(क) आईगॉटया
(ख) पीगॉटया
(ग) आईगॉटपा
(घ) गॉटपी
सही उत्तर- 1.ग, 2.घ, 3.घ, 4.क

Saturday, March 31, 2012

खाता बदले बिना बैंक बदलने की सुविधा को मंजूरी

अब आप बिना खाता बदले ही अपना बैंक बदल सकते हैं। एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों मे सेविंग अकाउंट नंबर पोर्टबिलिटी लाने को मंजूरी दे दी है। 

सेविंग अकाउंट पोर्टबिलिटी के तहत ग्राहक केवाईसी की प्रक्रिया दोहराए बिना एक बैंक से दूसरे बैंक में खाता ट्रांसफर कर सकेंगे। पोर्टबिलिटी लागू करने के लिए बैंकों ने कोर बैंकिंग सॉल्यूशन पर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक निजी बैंकों में भी सेविंग अकाउंट पोर्टबिलिटी शुरू करने के लिए वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को चिट्ठी लिखी है। 

Monday, March 26, 2012

पेट्रोल सस्ता,जमीन,बीड़ी,गुटखा महंगा

महंगाई की मार झेल रही राजस्थान की जनता को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल सस्ता कर दिया है। गहलोत ने विधानसभा में साल 2012-13 का बजट पेश करते हुए पेट्रोल पर वैट की दर में कमी करने की घोषणा की है। पेट्रोल पर वैट की दर में 2 फीसदी की कमी की गई है। पहले वैट की दर 28 फीसदी थी जो अब 26 फीसदी हो गई है। वैट दर में कमी के बाद प्रदेश में पेट्रोल करीब 1 रूपए 30 पैसा सस्ता हो जाएगा। पेट्रोल पर वैट की दर में कमी की पहले से ही उम्मीद थी। 

सिनेमा देखना और टू व्हिलर और कारें सस्ती 

टू व्हिलर खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। 125 सीसी वाले टू व्हिलर पर लगने वाली वैट की दर को 8 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी गई है। इससे टू व्हिलर सस्ते हो जाएंगे। साथ ही 10 लाख से ज्यादा तक की कारें भी सस्ती हो गई है। 10 लाख से ज्याद की कारों पर वैट दर में कमी की गई है। मनोरंजन को कर मुक्त कर दिया है। इससे फिल्म देखना भी सस्ता हो गया है। 

साथ ही धूप के चश्मे, त्रिपाल, टैंट व हैंडीक्राफ्ट का सामना सस्ता हो गया है। इन पर वैट की दर 14 से 5 प्रतिशत की गई है। कैरीबैग्स पर वैट की दर 15 से 5 प्रतिशत की गई है। ऑटोमोबाइल बॉडी पर वैट 14 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। सोलर पॉवर व बायोगैस प्लांट में काम आने वाले उपकरण सस्ते हो गए हैं। एटीएम पर वैट की दर 14 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी की गई है। 

घर बनाना भी हुआ महंगा 
जो लोग घर बनाने का सपना देख रहे थे उनको तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने जमीन की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश में जमीन की डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 

जमीन की दरों में बढ़ोतरी से घर बनाना भी महंगा हो जाएगा। बीड़ी,सिगरेट, पान मसाला और गुटखा महंगा हो गया है। तंबाकू उत्पादों पर टैक्स की दर में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। टैक्स की दर 40 से 50 फीसदी की गई है। वैट की दरों में बढ़ोतरी से राज्य सरकार को 300 करोड़ की आय होगी। वैट की दरों में राहत से 225 करोड़ का खर्च होगा। 

अन्य घोषणाएं
किसानों को एकमुश्त ऋण जमा कराने पर ब्याज में छूट
वार्षिक रिटर्न व ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि 31 जनवरी की गई
स्थानीय निकायों से संबद्ध लीज मनी एक साथ जमा कराने पर 100 फीसदी तक ब्याज में छूट 
उद्यमियों की सुविधा के लिए अब रिटर्न 30 अप्रैल तक जमा कराई जा सकेगी। लेट फीस के साथ भी रिटर्न जमा कराई जा सकेगी।  

Saturday, March 17, 2012

आखिरकार सचिन ने ‘महाशतक’ रच दिया!

क्रिकेट के ‘भगवान’ का दर्जा पा चुके अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक वर्ष बाद अपने महाशतक का सूखा खत्म करने में कामयाब रहे। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन ने अपने एकदिवसीय जीवन का 49वां और कुल 100वां शतक पूरा कर लिया।

सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 51 टेस्ट शतक लगाए हैं। सचिन ने अपनी 138 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

वर्ष 2011 में सचिन ने कुल 11 एकदिवसीय खेले और इस दौरान उन्होंने विश्वकप में 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 120 रन और 12 मार्च को नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111 रन बनाए थे। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उन्होंने 30 मार्च को उन्होंने मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ 85 रन बनाकर अपने शतक से महज 15 रनों से चूक गए थे।

इसके बाद ऐसे करीब चार से पांच मौके आए जब सचिन अपना महाशतक बनाने में विफल रहे। इंग्लैंड में चौथे टेस्ट के दौरान सचिन 91 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए भी तेंदुलकर को अपना 100वां शतक लगाने का भरपूर मौका मिला, लेकिन रवि रामपाल ने महज छह रनों से दूर 94 रनों पर सचिन की विकेट उखाड़ दी। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी सचिन ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन कप्तान माइकल क्लार्क ने उनका यह सफर आगे बढ़ने से थाम लिया।

सचिन ने भारत के लिए 188 टेस्ट मैचों में 15470 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं जबकि 462 एकदिवसीय मैचों में सचिन के बल्ले से 49 शतक और 18360 रन निकले हैं। 

Wednesday, March 14, 2012

रेल बजट

* रेल किराया बढ़ाने की घोषणा। आठ साल बाद बढ़ा किराया। 
* पैसेंजर ट्रेन का किराया 2 पैसे, सेकंड क्लास में 2 पैसे, स्लीपर पर किराया 5 पैसे, एसी 3 टीयर में 10 पैसे प्रति किमी, एसी 2 टीयर में 15 पैसे और एसी वन में 30 पैसे प्रति किमी यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा। 
* इज्जत का टिकट 150 किमी तक चलेगा। पहले 100 किमी तक यात्रा कर सकते थे यात्री।
* रेल किराया बढ़ाने की घोषणा। आठ साल बाद बढ़ा किराया। 
* एसी 2,3 में एनिमिया के मरीजों को छूट। 
* रेलवे का मुनाफा 1492 करोड़, 5000 करोड़ के मुनाफे का अनुमान था। 
* 5.4 प्रतिशत यात्री बढ़ने का अनुमान।
* यात्री किराए से 36 हजार करोड़ की आमदनी। 
* वित्त मंत्रालय से लिया 3 हजार करोड़ रुपए का लोन। 
* अमृतसर-नांदेड़-पटना साहिब के बची गुरु परिक्रमा के नाम से ट्रेन। 
* चेन्नई में 75 लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। 
* रेलवे की माली हालत खराब, रेलवे को पैसा चाहिए।
* आमदनी का लक्ष्य कम किया। 
* मुश्किल हालात के बाद भी रेलवे ने डिफाल्ट नहीं किया।
* 75 नई एक्सप्रेस गाड़ियां, 21 नई पैंसेंजर ट्रेने चलाने का प्रस्ताव। 8 नई मेमो और 9 नई डेमों की चलेगी। 
* एक लाख से ज्यादा नौकरियां देगा रेलवे। 
* रेल रत्न पुरस्कार की घोषणा। हर साल 10 खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार। 
* रेल कर्मचारियों के लिए सेहत कार्यक्रम। कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस। 
* हाई स्पीड ट्रेनों पर जोर, 6 ट्रेकों पर चलेगी हाई स्पीड ट्रेन। 
* 250-300 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन। 
* खुले टॉयलेट से होता है पटरी को नुकसान। 2500 डिब्बे में बॉयो टॉयलेट बनेंगे। 
* ई टिकट एसएमएस टिकट माना जाएगा। 
* ई टिकट का प्रिंट साथ रखना जरूरी नहीं।
* 3500 ट्रेनों में रेल पुलिस-आरपीएफ। 
* रेल, स्टेशन में सफाई बेहतर होगी। 6 माह में दिखेगा सुधार। 
* ट्रेन और स्टेशन की सफाई पर जोर।
* सफाई के लिए अलग हाउसकीपिंग बॉडी। 
* कैटरिंग में सुधार की जरूरत। विश्वस्तरीय खाना देंगे। 
* छपरा की पहिया फैक्ट्री चालू होगी।
* विदिशा में डीजल इंजन फैक्ट्री लगाने की घोषणा।
* रायबरेली की कोच निर्माण फैक्ट्री भी चालू होगी। 
* कच्छ, कनार्टक में कोच फैक्ट्री लगेगी। 
* नेपाल को रेल से जोड़ेंगे। 
* श्यामनगर में रेल फैक्ट्री लगेगी। 
* शताब्धी, राजधानी में रेल बंधु पत्रिका।
* चर्चगेट से विरार तक पुल पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।
* मुंबई लोकल में 1500 नए डिब्बे लगेंगे।
* मुंबई में शहरी रेल विकास के लिए एमयूपीटी 3 
* स्वत्रंत रेल सुरक्षा प्राधिकरण गठित होगा।
* पीपीपी मॉडल के नतीजे अच्छे नहीं रहे। 
* 100 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसा बनाया जाएगा। 
* 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। 
* 825 गेज परिवर्तन का प्रस्ताव।
* 111 नई रेल लाइनों के लिए सर्वे। 
* रेल लाइनों के लिए 6872 करोड़ रुपए का प्रस्ताव।
* रेलवे ट्रेकों के दोहरेकरण पर जोर रहेगा।
* 100 रेलवे स्टेशनों का एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए पुनर्विकास किया जाएगा।
* बकीमचंद चटोपाध्याय की 150वीं जयंति, उनके नाम पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। कोचिंग टर्मिनल भी बनेगा। 
* 45 नई रेल लाइने बिछाने का प्रस्ताव। 
* 700 किलो‍मीटर लाइनें बिछाई जाएगी। 
* रेल के लिए नई राष्ट्रीय नीत‍ि बनाने की जरूरत। 
* स्टेशन विकास से मिलेगा 50 हजार लोगों को रोजगार।
* स्टेशन विकास के लिए निगम बनेगा।
* नए कोचिंग संस्थान मुंबई और पनवेल में।
* तीन हजार किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगेंगे। 
* नए डिब्बों से हादसे में कम नुकसान होगा। 
* हादसे रोकने के लिए नए डिब्बो पर काम।
* आधुनिकीकरण के लिए मांगे 18 हजार करोड़। 
* 160 किमी रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। 
* 80 प्रतिशत ट्रेने इन 19 हजार किमी पटरियों पर।
* सिग्नल, ट्रेक, पुल, रेलवे स्टेशन, दुरसंचार पांच क्षेत्रों पर रहेगा जोर। 
* पिछड़े इलाकों में रेल के विकास से होगा विकास।
* पांच साल में 19 हजार किमी ट्रेक की मरम्मत होगी। पांच साल में मरम्मत का लक्ष्य। 
* सबसे पहले सिग्नल सिस्टम का नविनीकरण होगा। 
* दुनिया की नजर भारत पर है। भारत की नजर भारतीय रेल पर।
* देश की रगों में दौड़ती है रेल, देश के हर अंग को जोड़ती है रेल, धर्म-जाति को नहीं मानती है रेल इसीलिए सबको जोड़ती है रेल।
* हर मांग पूरी करने की कोशीश।
* रेल की मजबूती से ही देश भी मजबूत होगा। 
* हाथ की लकीरों से जिंदगी नहीं बनती, कुछ हमारा भी हिस्सा है जिंदगी बनाने में।
* हर सांसद की सलाह लेकर बजट बनाया। आम जनता की समस्या को जाना। 
* रेलवे को 10 साल में चाहिए 14 करोड़।
* बजट अगले 5 साल की तस्वीर है। 
* रेलमं‍त्री बोले, गाड़ियां बढ़ाने में दिक्कत, रेल की पटरियां कम पड़ रही है। 
* सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने का फैसला।
* रेल मंत्री बोले, आधुनिकीकरण का रास्ता चुना। 
* रेलवे रिसर्च और डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने का प्रस्ताव। 
* पीएम रेल विकास योजना पर काम जारी।
* सीमावर्ती राज्यों में रेल सुविधा को बेहतर बनाएंगे। 
* आधुनिकीकरण में 5.60 लाख करोड़ खर्च करेंगे। बुनियादी ढांचे के लिए 2.50 लाख करोड़ का खर्चा। 
* सैम पित्रोदा समिति की सिफारिश। निजी क्षेत्र से भी निवेश की उम्मीद।
* रेल अनुसंधान समिति का प्रस्ताव। 
* रेलवे सेफ्टी अथॉरिटी के गठन का प्रस्ताव। यह समिति विश्व स्तरीय मानकों पर काम करेगी। 
* लेवल क्रॉसिंग खत्म करने के लिए निगम। 5 साल में खत्म होगी लेवर क्रॉसिंग। 
* रेल हादसे कम करने की कोशिशे जारी। 
* जान है तो जहान है। सुरक्षा की अनदेखी नहीं होगी। 
* लालूजी का आशीर्वाद मिला, ममताजी के विजन 20-20 पर रेल बजट।
* रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री और ममता बेनर्जी को सहयोग के लिए दिए धन्यवाद।
* रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी में रेल बजट पेश किया। 

Saturday, March 10, 2012

15 मार्च से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 मार्च से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र शुक्रवार को नागौर पहुंच गए। जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा पारीक के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाए। इस मौके पर पारीक ने बताया कि प्रश्नपत्रों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। इससे पहले 11 मार्च को पेपर कोआर्डिनेटरों की बैठक होगी। 
उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्ण सुरक्षा के साथ सावधानी से संपन्न करवाया जाएगा। किसी भी स्तर पर कार्मिकों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारीक ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

Wednesday, February 29, 2012

मनरूपराम भींचर अध्यक्ष




जायल तहसील स्तरीय समस्त निजि शिक्षण संस्थाओं की और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्व सहमति से मनरूपराम भींचर निदेशक राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल,जायल को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया । जिसमें जायल तहसील के एक सौ से ज्यादा विद्यालय संचालको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर इन्द्रचंद बिजारणियां,सचिव जीतेन्द्र लोमरोड़,कोषाध्यक्ष श्रवण बांगड़ा,संगठन मंत्री कृपाराम ठोलिया,सहसचिव श्रवण रतावा,सांस्कृतिक सचिव रामकिशोर बुगासरा,संयोजक उमरदीन,रामनारायण,शैतानराम को सर्व सहमति से बनाया गया । अध्यक्ष मनरूपराम भींचर ने समस्य निजि शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सरकारी जटिल नियमों के विरूद्ध सबको साथ में सघर्ष करने एवं निजी शिक्षण संस्थाओ के संचालन में आ रही समस्याओं एवं सरकार द्वारा बनाये गए आर.टी.ई. नियमो की कठोर आलोचना की । एवं भविष्य में इन नियमों में सरकार द्वारा सिथलता नही देने पर संघर्ष करने का आहान किया । बैठक में सभी निजि शिक्षण संस्थाओं के संचालको ने बढ चढ भाग लिया एवं भविष्य सभी संस्थाऐं एक साथ एकजुट रहकर कार्य करने का आहान किया । बैठक का आयोजन कल्पना चावला शिक्षण संस्थान,जायल में किया गया । कार्यकारिणी का गठन ऑबजर्वर मदन मिर्धा की देख रेख में किया गया ।

Friday, February 24, 2012

गोठ मांगलोद के दधिमती माता के मंदिर में चोरी

रोल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध गोठ मांगलोद के दधिमती माता के मंदिर में बुधवार रात चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर वहां प्रतिमा पर चढ़े आभूषण व कीमती सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी तड़के चौकीदार के पहुंचने पर मिली।
थानाधिकारी विक्रमसिंह के अनुसार दधिमती माता मंदिर से बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भक्तों द्वारा चढ़ाएं कीमती आभूषणों से हाथ साफ कर लिया। पुलिस के अनुसार चोर चांदी का बना दधिमती माता का चेहरा, चार किलो चांदी के मुकुट व छतर और तीन तोला सोने का तिलक ले गए। 
मंदिर में चोरी की जानकारी मंदिर के चौकीदार को बुधवार रात तीन बजे हुई। चौकीदार ने बताया कि करीब तीन बजे वह मंदिर में आए लोगों व पूजा अर्चना के लिए पानी गरम करने मंदिर के दूसरे छोर पर गया था। वापस आते वक्त उसने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला था। उसने पुजारी को सूचना दी। पुजारी ने जाकर देखा तो मंदिर से कई कीमती आभूषण गायब थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस मंदिर में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है।
थानाधिकारी विक्रमसिंह ने अंदेशा जताया कि चोरों को मंदिर की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी थी। मंदिर में देर रात तक भक्तों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में चोरों को इस बात की जानकारी थी कि पुजारी कब तक मंदिर में रहते है और चौकीदार कब, कहां रहता है। मंदिर की दीवारों के आस पास कुछ पैरों के चिह्न मिले हैं। गुरुवार को दिन में जिला कलेक्टर एसएस बिस्सा, एसपी हरिप्रसाद शर्मा व ज़ायल डिप्टी राकेश पुरी भी मौके पर पहुंचें। 

Sunday, February 19, 2012

दिनेश जांगिड़ सम्मानित


जायल में आई.ए.एस. दिनेश जांगिड़ का नागरिक अभिन्नद करते एनएसयुआई कार्यकर्ता

ग्राम फरड़ोद निवासी दिनेश जांगिड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर शनिवार को छात्र संगठन एनएसयुआई की ओर से नागरिक अभिनन्दन किया गया। एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष पवन बटेसर, फरड़ोद सरपंच प्रतिनिधि रमेश फरड़ोदा सहित कार्यकर्ताओं ने जांगिड़ का माल्यार्पण, साफा व अभिनन्दन पत्र प्रदान कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान आई.ए.एस. जांगिड़ ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नौकरी में रिश्वत व राजनैतिक सिफारिश की बात बेमानी है। विषय में दक्षता, लग्र, मेहनत व समर्पण का भाव रखकर नियमित स्वाध्याय कर आसानी से सफलमा हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपने अनुभव सुनातेे हुए कहा कि बगैर किसी कोचिंग संस्थान, नियमित स्वाध्याय करते हुए साधारण परिवार के बावजूद, पटवारी, शिक्षक, व्याख्याता, आरएएस से आईएसएस तक का सफर तय कर लिया है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए आगामी दिनों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास व युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिएवह सदैव तत्पर रहकर कार्य करते रहेंगे।

किसान सम्मेलन आयोजित



 जायल के पुराना बस स्टेण्ड पर किसान सम्मेलन में उपस्थित किसान

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले शनिवार को पुराना बस स्टेण्ड पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सभा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक कॉमरेड अमराराम ने कहा कि आजादी के ६५ वर्ष बाद भी ग्रामीण पीने के पानी को तरसरहे है। किसान व मजदूर की हालात बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को सांपनाथ व नागनाथ की उपमा देते हुए कहा कि किसान हितों पर वोट लेकर चुनाव जीतते ही किसानों को भुला देने वाली दोनों पार्टीयां बार-बारी से शासन कर रही है। उन्होंने बढ़ती हुई महंगाई, पेयजल संकट, विद्युत दरों में बढ़ोतरी, किसान की उपज का उचित दाम नहीं मिलने व नागौरी नस्ल के बछड़ो की बिक्री पर रोक लगी हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर २२ फरवरी को मौलासर में आयोजित विशाल जनसभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री सीबीआई का दुरूपयोग कर किसान नेताओं की राजनैतिक हत्या करने में जुटे हुए है। भंवरी प्रकरण में १२५ सीडी मिलने के बावजूद महज एक सीडी को जांच का आधार बनाकर किसान नेताओं को प्रताडि़त करने में जुटी हुई है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सरपंच रामकरण चौधरी ने किसानों से अपनी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड जगदीश पोटलिया ने किया।

Wednesday, February 8, 2012

भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा

 विराट कोहली (77) की जुझारू अर्धशतकीय पारी और रविचंद्रन अश्विन (3 विकेट और नाबाद 30 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला में आज यहां चार विकेट से हराकर शृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की।
भारत ने एक वक्त अपने छह विकेट 181 रन तक गंवा दिए थे, लेकिन अश्विन (नाबाद 30) और रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 24) ने फिर सातवें विकेट के लिए 53 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। भारत ने 46.4 ओवर में छह विकेट पर 234 रन बनाए।

भारत को हालांकि जीत के लिए 234 रन का मामूली लक्ष्य मिला था, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को मुश्किल बना दिया था। लेकिन विराट ने 94 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

विराट ने एक छोर पर खूंटा गाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन, रोहित शर्मा (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन और सुरेश रैना (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की अहम साझेदारियां की। जडेजा ने 28 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 24 और अश्विन ने 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए।

भारत ने इस मैच में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आराम दिया था और वह तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरा था। भारत की त्रिकोणीय शृंखला में यह पहली जीत है। उसे पिछले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 से हार का सामना करना पड़ा था।

जीत के लिए 234 रन के सामान्य लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछले मैच में आराम लेने वाले वीरेन्द्र सेहवाग आठ गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर चलते बने। उन्हें लसित मलिंगा की गेंद पर नुवान कुलशेखरा ने आउट किया।

लेकिन सचिन और विराट ने टीम को शुरुआती झटके से उबार लिया। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 75 रन जोड़े। सचिन आज अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन वह अपने अर्धशतक से मात्र दो रन पीछे रह गए। वह 63 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज की गेंद को विकेटों पर खेल बैठे।

रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र दस रन बनाकर थिषारा परेरा की गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपके गए। विराट ने फिर रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की अहम साझेदारी की। इस दौरान विराट ने 66 गेंदों में सात चौकों की मदद से अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया।

रैना ने 27 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वह मैथ्यूज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी के हाथों लपके गए। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वह मात्र चार रन ही बना सके और धम्मिका प्रसाद की गेंद पर मलिंगा के हाथों लपके गए।

एक छोर पर खूंटा गाड़कर खेल रहे विराट का धैर्य भी आखिर जवाब दे गया और वह तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह भारत ने अपने छह शीर्ष बल्लेबाज 181 रन तक गंवा दिए थे और उसकी जीत की राह मुश्किल हो चली थी। भारत को जीत के लिए अब भी 53 रन की जरूरत थी जबकि उसके चार पुछल्ले विकेट शेष थे।

लेकिन जडेजा और मैन आफ द मैच अश्विन ने धैर्य के साथ खेलते हुए भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना किसी हड़बड़ी के श्रीलंकाई गेंदबाजों को आराम से खेला और भारत को जीत दिलाकर नाबाद वापस लौटे।

भारत को जब जीत के लिए मात्र एक रन चाहिए था तब अश्विन का शॉट श्रीलंका के तीन क्षेत्ररक्षकों के बीच में गिरा, लेकिन किसी ने भी उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठायी। श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज ने 31 रन पर दो विकेट लिए जबकि मलिंगा, धम्मिका और परेरा को एक-एक विकेट मिला।

Monday, January 30, 2012

परिवार कल्याण के साधनों की जानकारी दी

राजकीय सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को योग्य दंपति सर्वेक्षण अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.मीणा ने कहा कि एक फरवरी से १५ मार्च तक १५ से ४५ आयु वर्ग के जोड़ो से घर-घर जाकर परिवार कल्याण के साधनों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रसव पूर्व व प्रसव बाद सेवा सुनिश्चित करने, प्राप्त सर्वे को पीसीटीएस प्लस सोफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाईन करने, सर्वे से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ग्रामवार स्वास्थ्य सूचकांक का संकलन, उपकेन्द्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व ब्लॉक की वार्षिक केार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु रोग अधिकारी डॉ. महेन्द्रसिंह मीणा, जिला दक्ष प्रशिक्षक अमृतलाल व संजय सोनी ने जानकारी दी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का याद किया


जायल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर  पुष्पांजलि  अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि सोमवार को शहीद दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। विधायक आवास पर आयोजित समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने कहा कि गांधी के जीवन चरित्र सत्य, अहिंसा, सादगी में से किसी एक गुण को अपनाकर ही हम राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रपिता के जीवन चरित्र संबधी जानकारी देकर इन्हें जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जेताराम चोयल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा, युवा मंच अध्यक्ष भरत सैन, पुर्व पंचायत समिति सदस्य मेहराम लोमरोड़, देवाराम लोमरोड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति रोटू के अध्यक्ष हेतराम बिश्रोई, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जसाराम फरड़ोदा, मनीराम बिडियासर, रसरपंच संघ के जिलाध्यक्ष तिलोकराम रोज, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रामपाल लोमरोड़, पूर्व सरपंच मेघाराम सहित कई प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार ग्राम छाजोली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई। सरपंच तिलोकराम रोज, प्रधानाध्यापक राधेश्याम पाराशर सहित कई जनों ने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द काकड़ा, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मुकेश लोमोड़, एकाउण्टेट भंवरदास, ओमप्रकाश सहित कार्मिकों ने गांधीजी की पुण्य तिथि मनाई। उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा सहित स्टाफ ने मौन रखकर शहीद दिव मनाया गया।

बालिकाओं को साईकिल वितरित

ग्राम छाजोली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई। सरपंच तिलोकराम रोज ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। दूर स्थान से विद्यालय आने वाली बालिकाओं को साईकिल मिल जाने से आवागमन में आसानी रहेगी। इन्होंने बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया जिससे सुखमय जीवन व्यतीत कर सके। प्रधानाध्यापक राधेश्याम पाराशर, वरिष्ठ अध्यापक रामकुमार सोनी, पुरखाराम थालौड़ सहित कई जनों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरपंच ने बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई।

महानरेगा कार्मिक रहे सामूहिक अवकाश पर


जायल में विभिन्न मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू मेघवाल को ज्ञापन देते महानरेगा कार्मिक

विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को महानरेगा कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहे। महानरेगा कार्मिक संघ की ओर से पंचायत समिति स्थित शिव मंदिर में आयोजित बैठक में कार्मिकों ने मांग स्वीकार होने तक आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष जे.सी.नाथ, उपाध्यक्ष गिरिराज जोशी, सचिव सुनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष नथमल, प्रचार मंत्री राजेन्द्र जाजड़ा, सह सचिव चन्दाराम, जिला महामंत्री रामस्वरूप गोदारा सहित प्रतिनिधिमण्डल ने महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल से मिलकर मांग पत्र सोंपा गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने मांग पत्र के संबध में मुख्यमंत्री तक बाद पहुंचाकर संतोाजनक समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया।

मिठाई बांट मनाई खुशियां


जायल में रोहित चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताते एनएसयुआई के कार्यकर्ता


एनएसयुआई की बैठक रविवार को चर्तुवेदी भवन में जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बांगड़ा ने कहा कि रोहित चौधरी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन बटेसर सहित कार्यकर्ताओं ने चौधरी की नियुक्ति पर मिठाई बांटकर प्रसन्नता प्रकट की गई। बैठक में सदस्यता अभियान, आगामी रचनात्मक गतिविधियों संबधी चर्चा की गई।

बाघमार ने किया जनसंपर्क

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मंजू बाघमार ने रविवार को अनेक गांवों में व्याप्क जनसम्पर्क किया। भाजपा मिडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजूसिंह रोहिणा ने बताया कि डॉ. बाघमार ने कठौती, जौचिणा, डेह, जायल सहित कई गांवों में व्यापक जनसम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी।

15 दिवसीय सुरक्षाकर्मी प्रशिक्षण शिविर माताजी में

मानव विकास संस्थान की ओर से एक फरवरी से गोठ मांगलोद स्थित दधिमथी माता मंदिर में १५ दिवसीय सुरक्षाकर्मी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के सचिव श्यामसिंह सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, टोप्स गु्रप इन्टरनेशनल सिक्यूरिटी एकेडमी व माध्यम प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के चयनित परिवार के शिक्षित युवाओं को सुरक्षाकर्मी का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि १८ से ३५ आयुवर्ग के ८ वीं उतीर्ण युवा प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते है।