Tuesday, November 15, 2011

बाल दिवस मनाया

जायल के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से बाल दिवस पर चेतना रैली को रवाना करते सिविल न्यायाधीश, उपखण्ड अधिकारी व पुलिस उप अधीक्ष
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह को ंबोधित करते हुए सिविल न्यायाधीश देवेन्द्रसिंह भाटी ने कहा कि देश को आजाद करवाने से लेकर आजादी के बाद राष्ट्र के विकास में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बच्चों से प्रेम के कारण इन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारा जाता रहा है। उन्होंने नेहरू के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने पंचशील का सिद्धान्त देकर विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस उप अधीक्षक राकेशकुमार पुरी, नायब तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा, थानाधिकारी भगवानसिंह, ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द काकड़ा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती लक्ष्मीकान्ता पाराशर, किशनाराम सैनी, हरिराम ईनाणिया, नन्दकिशोर सैन, संतोष सैन, संदर्भ व्यक्ति हेमाराम मेघवाल, अरविन्द पारीक सहित कई जनों ने विचार व्यक्त किए। बाल दिवस पर विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश भाटी ने बच्चों को फल वितरित किए। इससे पूर्व अतिथियों ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से बच्चों की चेतना रैली को रवाना किया गया। छाजोली चौराहा, बस स्टेण्ड, सदर बाजार होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची।


No comments:

Post a Comment