Wednesday, November 16, 2011

मेघवाल ने राजनैतिक लोहा मनवाया


पचपन वर्ष बाद जायल विधानसभा क्षेत्र को राज्य मंत्रिमण्डल में स्थान मिलने पर बुधवार को क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार विधानसभा का गठन होते ही प्रथम विधानसभा में जायल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए कदावर कांग्रेस नेता स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा ने १९५६ में राज्य मंत्रीमण्डल में मंत्री पद प्राप्त कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया गया। पचपन वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद बुधवार को जायल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल को राज्य मंत्रीमण्डल में शामिल करने की जानकारी मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर फैल गई। दोपहर में राज्य मंत्री की शपथ दिलाने की सूचना ज्यो-ज्यो समर्थकों तक पहुंची अधिकांश समर्थक व कार्यकर्ता जयपुर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने पहुंच गए। जानकारी के अनुसार युवा विधायक श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने बगैर राजनैतिक पृष्ठ भूमि के उतरोतर सफलता हासिल की गई। वर्ष २००० में पंचायत समिति प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर कुछ जागरूक लोगों ने मेघवाल को पढ़ी लिखी युवा होने के नाते प्रधान पद का दावेदार मानकर निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य के बाद निर्विरोध प्रधान घोषित करवा दिया। प्रधान का कार्यकाल पूर्ण होते ही विधायक का टिकट नहीं मिलने के बावजूद इन्होंने कांग्रेस संगठन के प्रति जुड़ाव रखते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनकर पार्टी संगठन की सेवा में जुटी रही। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चार बार विधायक रहे मोहनलाल बारूपाल की बगावत के बावजूद इन्होंने विधायक बनकर राजनैतिक कौशल का लौहा मनवा लिया। हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के कुछ ही समय बाद उतरोतर सफलता हासिल करते हुए मेघवाल ने राज्य मंत्री बनकर राजनैतिक सफलता साबित की है।

3 comments:

  1. blog mai smt. manjuji ke bar mai janne ko mila. manjuji ko badhai. unhe mantri banaya jayalwasiyo aur samuche meghwal samaj ke liye gaurav ki bat hai.

    ReplyDelete
  2. All Government and It Jobs provide Job updates, latest government Recruitment notification and It job alerts for Sarkari Naukari | Government Jobs | SSC | UPSC | State Psc jobs, Government jobs in India | Bank Jobs | Engineering Jobs | Fresher Job | with exam apply procedure with last date and Jobs apply links. only on GovernmentNaukri.co.in

    ReplyDelete
  3. Looking for job in government sector in India visit info sarkari naukri for latest govt jobs updates.Railways,scc,bank and other PSU recruitment news. Visit CareerAfflux

    ReplyDelete