Friday, June 22, 2012

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..


1. ब्रम्हांड के रहस्यमयी तत्व हिग्स बोसॉन की खोज में लगे विश्व के प्रमुख वैज्ञानिकों का दावा है कि इस साल के अंत तक इस तत्व के मौजूद होने के प्रमाण मिल सकते हैं। यह अति महत्वाकांक्षी प्रयोग किस विशालतम मशीन में किया जा रहा है?
(क) लांग हैड्रान कोलाइडर
(ख) शार्ट हैड्रान कोलाइडर
(ग) लार्ज हैड्रान कोलाइडर
(घ) लार्ज नैड्रान कोलाइडर
2. अमेरिकी दंत चिकित्सकों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार खाने के तुरंत बाद ब्रशिंग करने से दांतों की निचली लेयर को नुकसान होता है, जबकि 30 या 60 मिनट बाद ब्रशिंग करने से कम नुकसान होता है। दांतों की संवेदनशील निचली लेयर को क्या कहा जाता है?
(क) केंटिन
(ख) डेंट
(ग) केंट
(घ) डेंटिन
3. अमेरिका स्थित मेयो क्लिनिक सेंटर द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार चीन में पाई जाने वाली एक जडी-बूटी, कैंसर से हुई थकान को कम कर सकती है।
यह जडी-बूटी कौन सी है?
(क) टिनसेंग
(ख) किनसेंग
(ग) नेसेंग
(घ) जिनसेंग
4. इन दिनों चीन में मोबाइल की चोरी रोकने के लिए ऐसे अप्लिकेशन का इस्तेमाल हो रहा है, जो गलत पासवर्ड डालने पर व्यक्ति का चित्र लेकर उसे चुपके से ईमेल कर देता है। यह अप्लिकेशन कौन सा है?
(क) आईगॉटया
(ख) पीगॉटया
(ग) आईगॉटपा
(घ) गॉटपी
सही उत्तर- 1.ग, 2.घ, 3.घ, 4.क

Tuesday, June 5, 2012

टैबलेट की खूबियां-कमियां


यदि आप टैब के दीवाने तो हैं लेकिन आपकी जेब इसे खरीदने की इजाजत नहीं देती है तो कोई बात नहीं है। बाजार में कुछ कंपनियों ने आपके बजट का ध्यान रखते हुए कई सस्ते टैब भी लांच किए हैं। दस हजार से भी कम कीमतों वाले इन टैब में वह सब खासियत है जो अन्य टैब में होती है। 
आईबेरी बीटी07आई
कीमत : 8, 000 रुपए
जो लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा टैब में नहीं खर्च करना चाहते हैं तो इनके लिए आईबेरी बीटी07आई एक अच्छा ऑप्शन है। चार जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आप इसमें 32 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 7 इंच की टच स्क्रीन के साथ 1080पी वीडियो प्लेबेक को सपोर्ट करने वाले इस टैब में बस कैमरे की कमी है। यदि आप कैमरे को भूल सकते हैं तो यह आपकी जेब के हिसाब से एक अच्छा आप्शन है। 
एनल नोवो 7 पलादीन
कीमत : 7,990 रुपए
दस हजार से कम कीमत वाले एंड्रायड टैब में आईनोल नोवो 7 पालादिन भी एक अच्छा ऑप्शन है। गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम से चलने वाले इस टैब में 3जी और वाईफाई की सुविधा है। सात इंच टख्चस्क्रीन के साथ इसमें आठ जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसे आठ जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।

RTET - 2012 (syllabus)



Click here & Chek



http://www.rtetbser.com/

Sunday, May 6, 2012

सोशल मीडिया में छा गया सत्यमेव जयते


 'सत्यमेव जयते' से छोटे पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत करने वाले 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया में मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। रविवार को दूरदर्शन व स्टार प्लस पर दिखाए गए इस कार्यक्रम से पहले आमिर खान ने इसका काफी प्रचार-प्रसार किया था।
ट्विटर पर इस कार्यक्रम की खूब चर्चा हो रही है। सत्यमेव जयते, आमिर खान, स्टार प्लस, कन्या भ्रूण हत्या व दूरदर्शन के बारे में सर्वाधिक ट्वीट किए जा रहे हैं। चोटी के दस ट्वीट्स में से सात इसी कार्यक्रम या आमिर खान के बारे में हैं। अधिकतर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं, लेकिन इस कार्यक्रम की व्यावसायिक प्रकृति पर कुछ तल्ख टिप्पणियां भी की जा रही हैं। हिंदी फिल्म जगत के आमिर खान के साथी बोमन ईरानी, फरहान अख्तर, कबीर बेदी व प्रिटी जिंटा ने ट्विटर पर सत्यमेव जयते को काफी सराहा है। मशहूर हस्तियां जहां सीधी प्रतिक्रिया दे रही हैं, वहीं आम लोग खुलकर समर्थन व आलोचना भी कर रहे हैं।

वसुंधरा राजे ने कहा, ये पार्टी का अंदरूनी मामला


 पार्टी से इस्तीफे की पेशकश के मामले में वसुंधरा राजे ने कहा है कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है और इसे पार्टी के अंदर ही निपटा लिया जाएगा। उनके इस्तीफे की घोषणा का बाद उपजी स्थितियों को लेकर जब मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह अंदरूनी मामला है। कुछ क्षणों के लिए मीडिया के सामने आई वसुंधरा राजे ने कहा कि आप लोग क्यों परेशान हो रहे हैं। इस बीच 41 विधायकों ने राजे के समर्थन में अपने इस्तीफे उनको सौंप दिए हैं। 
गुलाबचंद कटारिया की मेवाड़ में जनजागरण यात्रा को लेकर उपजे विवाद के बाद शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वसुंधरा राजे नाराज होकर बीच में उठकर बाहर आ गई थीं। उन्होंने बाहर मीडिया के समक्ष कहा, अगर वे पार्टी के सामने कार्यकर्ताओं की बात नहीं रख पा रही हैं तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। 
उनकी इस घोषणा के बाद प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व में भूचाल की स्थिति आ गई। शनिवार रात को ही कुछ विधायकों और पार्टी नेताओं ने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। रविवार सुबह से ही यह सिलसिला फिर से चल पड़ा। दोपहर तक 41 विधायकों ने प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे को उनके समर्थन में अपने इस्तीफे सौंप दिए। 
केंद्रीय नेताओं ने की बातचीत
पता चला है कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने वसुंधरा राजे से इस्तीफे को लेकर बातचीत की है। इनमें नितिन गडकरी, अरुण जेटली और मुख्तार अब्बास नकवी का नाम बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि संघ के किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को भी इस डैमेज कंट्रोल के लिए कहा गया है। केंद्रीय नेताओं से बातचीत के बाद ही वसुंधरा राजे ने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला करार देते हुए आपस में निपटा लेने की बात कही है।
इन विधायकों ने दिए इस्तीफे 
किरण माहेश्वरी, कल्याण सिंह चौहान, हरिसिंह रावत और भवानी सिंह राजावत शनिवार की रात को ही इस्तीफा दे चुके थे। रविवार को दोपहर तक इस्तीफा देने वालों में डॉ. दिगंबर सिंह, कालीचरण सर्राफ, बाबूलाल बैरवा, मोहनलाल गुप्ता, ओम बिड़ला, अशोक डोगरा, ग्यारसा राम कोली, बहादुर सिंह कोली, हेम सिंह भडाना, अशोक परनामी, रोहिताश्व कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, निर्मल कुमावत, नंदलाल मीणा, शंकरसिंह रावत, सुंदरलाल, विजय बंसल, रामलाल गुर्जर, कृष्णेंद्र कौर दीपा, सगीरन खां, रवींद्र सिंह बोहरा, सुखराम, राधेश्याम गंगानगर, राजपाल सिंह शेखावत, जीवा राम चौधरी, अर्जुनलाल गर्ग, कमसा मेघवाल, सुखराम नेतडिय़ा, हरिसिंह रावत, बंशीधर खंडेला, रोहिणी कुमारी, राजकुमार रिणवा, अनिल जैन, सूर्यकांता व्यास, डॉ.जसवंत यादव और प्रभुलाल सैनी शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय रणधीर पहलवान और जीवा राम चौधरी ने भी अपने इस्तीफे वसुंधरा राजे को दे दिए।

Saturday, March 31, 2012

खाता बदले बिना बैंक बदलने की सुविधा को मंजूरी

अब आप बिना खाता बदले ही अपना बैंक बदल सकते हैं। एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों मे सेविंग अकाउंट नंबर पोर्टबिलिटी लाने को मंजूरी दे दी है। 

सेविंग अकाउंट पोर्टबिलिटी के तहत ग्राहक केवाईसी की प्रक्रिया दोहराए बिना एक बैंक से दूसरे बैंक में खाता ट्रांसफर कर सकेंगे। पोर्टबिलिटी लागू करने के लिए बैंकों ने कोर बैंकिंग सॉल्यूशन पर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक निजी बैंकों में भी सेविंग अकाउंट पोर्टबिलिटी शुरू करने के लिए वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को चिट्ठी लिखी है। 

Monday, March 26, 2012

पेट्रोल सस्ता,जमीन,बीड़ी,गुटखा महंगा

महंगाई की मार झेल रही राजस्थान की जनता को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल सस्ता कर दिया है। गहलोत ने विधानसभा में साल 2012-13 का बजट पेश करते हुए पेट्रोल पर वैट की दर में कमी करने की घोषणा की है। पेट्रोल पर वैट की दर में 2 फीसदी की कमी की गई है। पहले वैट की दर 28 फीसदी थी जो अब 26 फीसदी हो गई है। वैट दर में कमी के बाद प्रदेश में पेट्रोल करीब 1 रूपए 30 पैसा सस्ता हो जाएगा। पेट्रोल पर वैट की दर में कमी की पहले से ही उम्मीद थी। 

सिनेमा देखना और टू व्हिलर और कारें सस्ती 

टू व्हिलर खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। 125 सीसी वाले टू व्हिलर पर लगने वाली वैट की दर को 8 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी गई है। इससे टू व्हिलर सस्ते हो जाएंगे। साथ ही 10 लाख से ज्यादा तक की कारें भी सस्ती हो गई है। 10 लाख से ज्याद की कारों पर वैट दर में कमी की गई है। मनोरंजन को कर मुक्त कर दिया है। इससे फिल्म देखना भी सस्ता हो गया है। 

साथ ही धूप के चश्मे, त्रिपाल, टैंट व हैंडीक्राफ्ट का सामना सस्ता हो गया है। इन पर वैट की दर 14 से 5 प्रतिशत की गई है। कैरीबैग्स पर वैट की दर 15 से 5 प्रतिशत की गई है। ऑटोमोबाइल बॉडी पर वैट 14 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। सोलर पॉवर व बायोगैस प्लांट में काम आने वाले उपकरण सस्ते हो गए हैं। एटीएम पर वैट की दर 14 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी की गई है। 

घर बनाना भी हुआ महंगा 
जो लोग घर बनाने का सपना देख रहे थे उनको तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने जमीन की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश में जमीन की डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 

जमीन की दरों में बढ़ोतरी से घर बनाना भी महंगा हो जाएगा। बीड़ी,सिगरेट, पान मसाला और गुटखा महंगा हो गया है। तंबाकू उत्पादों पर टैक्स की दर में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। टैक्स की दर 40 से 50 फीसदी की गई है। वैट की दरों में बढ़ोतरी से राज्य सरकार को 300 करोड़ की आय होगी। वैट की दरों में राहत से 225 करोड़ का खर्च होगा। 

अन्य घोषणाएं
किसानों को एकमुश्त ऋण जमा कराने पर ब्याज में छूट
वार्षिक रिटर्न व ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि 31 जनवरी की गई
स्थानीय निकायों से संबद्ध लीज मनी एक साथ जमा कराने पर 100 फीसदी तक ब्याज में छूट 
उद्यमियों की सुविधा के लिए अब रिटर्न 30 अप्रैल तक जमा कराई जा सकेगी। लेट फीस के साथ भी रिटर्न जमा कराई जा सकेगी।  

Saturday, March 17, 2012

आखिरकार सचिन ने ‘महाशतक’ रच दिया!

क्रिकेट के ‘भगवान’ का दर्जा पा चुके अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक वर्ष बाद अपने महाशतक का सूखा खत्म करने में कामयाब रहे। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन ने अपने एकदिवसीय जीवन का 49वां और कुल 100वां शतक पूरा कर लिया।

सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 51 टेस्ट शतक लगाए हैं। सचिन ने अपनी 138 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

वर्ष 2011 में सचिन ने कुल 11 एकदिवसीय खेले और इस दौरान उन्होंने विश्वकप में 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 120 रन और 12 मार्च को नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111 रन बनाए थे। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उन्होंने 30 मार्च को उन्होंने मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ 85 रन बनाकर अपने शतक से महज 15 रनों से चूक गए थे।

इसके बाद ऐसे करीब चार से पांच मौके आए जब सचिन अपना महाशतक बनाने में विफल रहे। इंग्लैंड में चौथे टेस्ट के दौरान सचिन 91 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए भी तेंदुलकर को अपना 100वां शतक लगाने का भरपूर मौका मिला, लेकिन रवि रामपाल ने महज छह रनों से दूर 94 रनों पर सचिन की विकेट उखाड़ दी। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी सचिन ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन कप्तान माइकल क्लार्क ने उनका यह सफर आगे बढ़ने से थाम लिया।

सचिन ने भारत के लिए 188 टेस्ट मैचों में 15470 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं जबकि 462 एकदिवसीय मैचों में सचिन के बल्ले से 49 शतक और 18360 रन निकले हैं। 

Wednesday, March 14, 2012

रेल बजट

* रेल किराया बढ़ाने की घोषणा। आठ साल बाद बढ़ा किराया। 
* पैसेंजर ट्रेन का किराया 2 पैसे, सेकंड क्लास में 2 पैसे, स्लीपर पर किराया 5 पैसे, एसी 3 टीयर में 10 पैसे प्रति किमी, एसी 2 टीयर में 15 पैसे और एसी वन में 30 पैसे प्रति किमी यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा। 
* इज्जत का टिकट 150 किमी तक चलेगा। पहले 100 किमी तक यात्रा कर सकते थे यात्री।
* रेल किराया बढ़ाने की घोषणा। आठ साल बाद बढ़ा किराया। 
* एसी 2,3 में एनिमिया के मरीजों को छूट। 
* रेलवे का मुनाफा 1492 करोड़, 5000 करोड़ के मुनाफे का अनुमान था। 
* 5.4 प्रतिशत यात्री बढ़ने का अनुमान।
* यात्री किराए से 36 हजार करोड़ की आमदनी। 
* वित्त मंत्रालय से लिया 3 हजार करोड़ रुपए का लोन। 
* अमृतसर-नांदेड़-पटना साहिब के बची गुरु परिक्रमा के नाम से ट्रेन। 
* चेन्नई में 75 लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। 
* रेलवे की माली हालत खराब, रेलवे को पैसा चाहिए।
* आमदनी का लक्ष्य कम किया। 
* मुश्किल हालात के बाद भी रेलवे ने डिफाल्ट नहीं किया।
* 75 नई एक्सप्रेस गाड़ियां, 21 नई पैंसेंजर ट्रेने चलाने का प्रस्ताव। 8 नई मेमो और 9 नई डेमों की चलेगी। 
* एक लाख से ज्यादा नौकरियां देगा रेलवे। 
* रेल रत्न पुरस्कार की घोषणा। हर साल 10 खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार। 
* रेल कर्मचारियों के लिए सेहत कार्यक्रम। कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस। 
* हाई स्पीड ट्रेनों पर जोर, 6 ट्रेकों पर चलेगी हाई स्पीड ट्रेन। 
* 250-300 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन। 
* खुले टॉयलेट से होता है पटरी को नुकसान। 2500 डिब्बे में बॉयो टॉयलेट बनेंगे। 
* ई टिकट एसएमएस टिकट माना जाएगा। 
* ई टिकट का प्रिंट साथ रखना जरूरी नहीं।
* 3500 ट्रेनों में रेल पुलिस-आरपीएफ। 
* रेल, स्टेशन में सफाई बेहतर होगी। 6 माह में दिखेगा सुधार। 
* ट्रेन और स्टेशन की सफाई पर जोर।
* सफाई के लिए अलग हाउसकीपिंग बॉडी। 
* कैटरिंग में सुधार की जरूरत। विश्वस्तरीय खाना देंगे। 
* छपरा की पहिया फैक्ट्री चालू होगी।
* विदिशा में डीजल इंजन फैक्ट्री लगाने की घोषणा।
* रायबरेली की कोच निर्माण फैक्ट्री भी चालू होगी। 
* कच्छ, कनार्टक में कोच फैक्ट्री लगेगी। 
* नेपाल को रेल से जोड़ेंगे। 
* श्यामनगर में रेल फैक्ट्री लगेगी। 
* शताब्धी, राजधानी में रेल बंधु पत्रिका।
* चर्चगेट से विरार तक पुल पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।
* मुंबई लोकल में 1500 नए डिब्बे लगेंगे।
* मुंबई में शहरी रेल विकास के लिए एमयूपीटी 3 
* स्वत्रंत रेल सुरक्षा प्राधिकरण गठित होगा।
* पीपीपी मॉडल के नतीजे अच्छे नहीं रहे। 
* 100 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसा बनाया जाएगा। 
* 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। 
* 825 गेज परिवर्तन का प्रस्ताव।
* 111 नई रेल लाइनों के लिए सर्वे। 
* रेल लाइनों के लिए 6872 करोड़ रुपए का प्रस्ताव।
* रेलवे ट्रेकों के दोहरेकरण पर जोर रहेगा।
* 100 रेलवे स्टेशनों का एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए पुनर्विकास किया जाएगा।
* बकीमचंद चटोपाध्याय की 150वीं जयंति, उनके नाम पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। कोचिंग टर्मिनल भी बनेगा। 
* 45 नई रेल लाइने बिछाने का प्रस्ताव। 
* 700 किलो‍मीटर लाइनें बिछाई जाएगी। 
* रेल के लिए नई राष्ट्रीय नीत‍ि बनाने की जरूरत। 
* स्टेशन विकास से मिलेगा 50 हजार लोगों को रोजगार।
* स्टेशन विकास के लिए निगम बनेगा।
* नए कोचिंग संस्थान मुंबई और पनवेल में।
* तीन हजार किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगेंगे। 
* नए डिब्बों से हादसे में कम नुकसान होगा। 
* हादसे रोकने के लिए नए डिब्बो पर काम।
* आधुनिकीकरण के लिए मांगे 18 हजार करोड़। 
* 160 किमी रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। 
* 80 प्रतिशत ट्रेने इन 19 हजार किमी पटरियों पर।
* सिग्नल, ट्रेक, पुल, रेलवे स्टेशन, दुरसंचार पांच क्षेत्रों पर रहेगा जोर। 
* पिछड़े इलाकों में रेल के विकास से होगा विकास।
* पांच साल में 19 हजार किमी ट्रेक की मरम्मत होगी। पांच साल में मरम्मत का लक्ष्य। 
* सबसे पहले सिग्नल सिस्टम का नविनीकरण होगा। 
* दुनिया की नजर भारत पर है। भारत की नजर भारतीय रेल पर।
* देश की रगों में दौड़ती है रेल, देश के हर अंग को जोड़ती है रेल, धर्म-जाति को नहीं मानती है रेल इसीलिए सबको जोड़ती है रेल।
* हर मांग पूरी करने की कोशीश।
* रेल की मजबूती से ही देश भी मजबूत होगा। 
* हाथ की लकीरों से जिंदगी नहीं बनती, कुछ हमारा भी हिस्सा है जिंदगी बनाने में।
* हर सांसद की सलाह लेकर बजट बनाया। आम जनता की समस्या को जाना। 
* रेलवे को 10 साल में चाहिए 14 करोड़।
* बजट अगले 5 साल की तस्वीर है। 
* रेलमं‍त्री बोले, गाड़ियां बढ़ाने में दिक्कत, रेल की पटरियां कम पड़ रही है। 
* सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने का फैसला।
* रेल मंत्री बोले, आधुनिकीकरण का रास्ता चुना। 
* रेलवे रिसर्च और डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने का प्रस्ताव। 
* पीएम रेल विकास योजना पर काम जारी।
* सीमावर्ती राज्यों में रेल सुविधा को बेहतर बनाएंगे। 
* आधुनिकीकरण में 5.60 लाख करोड़ खर्च करेंगे। बुनियादी ढांचे के लिए 2.50 लाख करोड़ का खर्चा। 
* सैम पित्रोदा समिति की सिफारिश। निजी क्षेत्र से भी निवेश की उम्मीद।
* रेल अनुसंधान समिति का प्रस्ताव। 
* रेलवे सेफ्टी अथॉरिटी के गठन का प्रस्ताव। यह समिति विश्व स्तरीय मानकों पर काम करेगी। 
* लेवल क्रॉसिंग खत्म करने के लिए निगम। 5 साल में खत्म होगी लेवर क्रॉसिंग। 
* रेल हादसे कम करने की कोशिशे जारी। 
* जान है तो जहान है। सुरक्षा की अनदेखी नहीं होगी। 
* लालूजी का आशीर्वाद मिला, ममताजी के विजन 20-20 पर रेल बजट।
* रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री और ममता बेनर्जी को सहयोग के लिए दिए धन्यवाद।
* रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी में रेल बजट पेश किया। 

Saturday, March 10, 2012

15 मार्च से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 मार्च से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र शुक्रवार को नागौर पहुंच गए। जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा पारीक के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाए। इस मौके पर पारीक ने बताया कि प्रश्नपत्रों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। इससे पहले 11 मार्च को पेपर कोआर्डिनेटरों की बैठक होगी। 
उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्ण सुरक्षा के साथ सावधानी से संपन्न करवाया जाएगा। किसी भी स्तर पर कार्मिकों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारीक ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।