Saturday, October 8, 2011

विशेष वार्ड सभाएं आयोजित

मतदाता सूचि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में शनिवार को विशेष वार्ड सभा का आयोजन रखकर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचि का पठन करेंगे। इस दौरान मतदाता सूचि में नए नाम जोडऩे, हटाने, नाम संशोधन संबधी प्रपत्र प्राप्त किए जाएगे। वार्ड सभा में दावे व आपतियां प्राप्त की जाएगी।

श्यामलाल व्यास को आमन इंसाफ पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया

आमन इँसाफ पार्टी की बैठक शुक्रवार को लाम्बा जाटान में आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष कमलकिशोर रतावा ने बताया कि बैठक में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्यामलाल व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष, भंवरलाल काकड़ा जिलाध्यक्ष, शौकीन लवार मेड़ता तहसील अध्यक्ष व बंकटलाल दाधीच को मेड़ता तहसील सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, आरक्षण व जातिवाद जैसी राष्ट्रव्यापी समस्याओं पर चर्चा कर आन्दोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

Friday, October 7, 2011

खतरे का न्योता देते जीर्ण शीर्ण विद्युत पोल, प्रशासन बेखबर


ग्राम खिंयाला से दुगोली सडक़ मार्ग पर ११ के.वी.विद्युत लाईन झूका हुआ पोल खतरे को न्योता दे रहा है। भारतीय किसान संघ के जिला संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण बिश्रोई ने बताया कि मातासुख फरड़ोद जायल झाड़ेली जल योजना के दुगोली में बने उच्च जलाशय तक खिंयाला से ११ के.वी.विद्युत लाईन से जोड़ा गया है। विद्युत लाईन के ढ़ीले तारे व झूके हुए पोल किसी वक्त गिरकर जनहानी कर सकता है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाईन पर एक पोल जीर्ण शीर्ण अवस्था में आधे से अधिक झुक चुका है। विद्युत पोल गिरते ही बड़ी जनहानी हो सकती है। इस संबध में विभागीय उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

दशहरा महोत्सव में बुराईयों को मिटाने का संकल्प लिया


जय जय श्री राम के उद्धघोष के साथ ही बुराई रूपी ३१ फिट रावण का पूतला धूं धूं कर जल उठा। दशहरा मेला समिति के तत्वाधान में गुरूवार शाम दशहरा मेला मैदान में दशहरा महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा, समारोह के अध्यक्ष पूर्व सरपंच रामकरण चौधरी, तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा, थानाधिकारी भगवानसिंह, जिला परिषद सदस्या श्रीमती मंजूदेवी दरक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रहलादराम बांगड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा, नेहरू युवा मण्डल अध्यक्ष ललित खण्डेलवाल, युवा मंच अध्यक्ष भरत सैन, आयोजन समिति के सचिव माणकचन्द भाटी ने दशहरा महोत्सव पर समाज में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार व आतंकवाद जैसे ज्वलंत मुद्दे व अपने अन्दर छुपी बुराईयों का त्यागने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष रामकुमार रिणवां ने आभार प्रकट किया। इससे पूर्व भव्य आतिशबाजी की गई। दशहरा मेले को लोग मेले में लगे झूले, खान पान की दुकानों पर ग्रामीणों ने दिनभर मेले का लुत्फ उठाया।

आग ने उजाड़ा आशियाना


ग्राम तंवरा स्थित एक खेत में रहवासी ढ़ाणी में गुरूवार सुबह आग लगने से आवासीय मकान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्राम रोजगार सहायक हनुमानराम ने बताया कि गुरूवार सुबह लगभग ८ बजे बीरबल पुत्र केशाराम जाति मेघवाल की रहवासी ढ़ाणी में आग लग गई। इस दौरान सभी परिवारजन उसी खेत में कृषि कार्य में लगे हुए थे। खेत में बने रहवासी ढ़ाणी झोपड़ों में आग की लपटे देखकर परिवारजन दौडक़र आगे बुझाने आए तब तक दोनो झोंपड़े, बर्तन, अनाज, घरेलू सामग्री, बिस्तर, चारपाई, ७ हजार नगदी, लगभग १४ हजार के गहने जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच श्रीमती पतासीदेवी, उपसरपंच लालदास, ग्राम रोजगार सहायक व पटवारी देवकरणराम ने मौका मुआवना किया। पटवारी ने मौका मुआवना कर लगभग ६७ हजार के आर्थिक नुकासान संबधी रिपोर्ट तैयार की गई है।

जागो जगाओ ओर देश को भ्रष्टाचार से बचाओ

अमन इँसाफ पार्टी की बैठक गुरूवार को प्रदेशाध्यक्ष कमलकिशोर रतावा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतावा ने कहा कि हमने सींचा है लहू से चमन दोस्तों, हमको प्यारा है जहाँ से वतन दोस्तो, जागो जगाओ ओर देश को भ्रष्टाचार व आतंकवाद मुक्त बनाकर आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार अमन व शांति के साथ रहना सिखऐं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार आतंकवाद, जातिवाद, आरक्षण, निरक्षरता जैसी बुराईयों को समूल नष्ठ करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबध में शीघ्र ही प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान पार्टी का संगठनात्मक विस्तार करते हुए ग्राम खिंयाला के पुरूषोतम सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष व नाथूराम बिडियासर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में बालकिशन व्यास, माणकचन्द चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

पैदल यात्री संघ का जोरदार स्वागत

ग्राम बड़ीखाटू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इन्द्रबाईजी पैदल यात्री संघ जत्थे का सर्व धर्म कबीर आश्रम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। जीण माता दर्शनार्थ सींथल से खुड़ जा रहे ३०० सदस्य पैदल जत्थे का बड़ीखाटू पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान रात्रिकालीन सत्संग प्रवचन में सर्व धर्म कबीर आश्रम के महंत नानकदास ने कहा कि चौसठ लाख यौनी के बाद दुलर्भ मनुष्य शरीर मिला है। भगवान का भजन कीर्तन, सत्संग, परोपकार व दूसरों की भलाई कर ही हम मनुष्य कहलाने के अधिकारी है। उन्होंने सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हुए जीवन में नशा प्रवृति को घातक बताते हुए इस बुराई को त्यागने का संकल्प दिलाया। आश्रम समिति के बाबूलाल जांगीड़, राजाराम जाजू, वार्ड पंच रणवीरसिंह ने विचार व्यक्त किए। समिति ने पैदल जत्थे के संयोजक शिवनारायण सोमानी व नन्दकिशोर मूंदड़ा का स्वागत किया।

कृषि उपकरणों की दुकानों पर जमकर खरीदारी


शक्तिपीठ गोठ मांगलोद दधिमथी के नवरात्रा मेले में बुधवार को दिनभर मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीण मंदिर में दर्शन लाभ के साथ ही मेले में लगी स्टॉल पर खरीदारी करने आ रहे है। कृषि कार्य को लेकर किसान वर्ग मेले में लगी कृषि उपकरणों की दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रहे है। जई, गंडासी, कुल्हाड़ी, दांतली, खारी जैसे लोहे व लकड़ी के ओजार पर दिनभर मेलार्थियों का तांता लगा रहा। महिलाओं की भीड़ सौदर्य प्रसाधन, खिलोने व घरेलू आमउपभोग सामग्री की दुकानों पर दिखाई दी। बच्चे व युवाओं ने मेले में लगे झूलो का लुत्फ उठाया वहीं खानपान व मिष्ठान की दुकानों पर मेलार्थियों की कतारे लगी रही। अच्छे जमाने को लेकर इसबार मेला परवान चड़ा हुआ है।

पर्यावरण चेतना रैली


पटाखे मत छोड़ो, घी के दीपक जलाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते बुधवार को बालाजी वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति तरनाऊ के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण चेतना रैली निकालकर जनजागरण किया। कस्बे के घमटिया बास, पुराना बस स्टेण्ड, बस स्टेण्ड, तहसील चौराहा होकर पर्यावरण चेतना रैली निकालकर बच्चों व युवाओं से दशहरा व दीपावली पर्व पर पटाखे नहीं छोडक़र पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने का आग्रह किया। वन नर्सरी में वन रक्षक भंवरलाल नेतड़ व कालूराम ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को एक-एक नीम का पौधा प्रदान कर सम्मान किया। इससे पूर्व ग्राम तरनाऊ के सदर बाजार में पर्यावरण चेतना रैली को रवाना करते हुए अध्यक्ष मुरली मनोहर टेलर ने कहा कि लोग दीपावली व दशहरा में प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये के पटाखे व आतिशबाजी पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही आर्थिक नुकसान कर देते है। उन्होंने आतिशबाजी व पटाखे चलाने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। चेतना रैली में बालाजी युवा मित्र मण्डल के अध्यक्ष भरत तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष रमेश सिखवाल, व्यवस्थापक रमेश दायमा, प्रवक्ता दीपदत उपाध्याय, गणेश महोत्सव समिति के सचिव दिनेश सांगवा, संगठन मंत्री गजानन्द सोनी सहित कई पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने चेतना रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
क

Thursday, October 6, 2011

बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण

जायल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के बालिका छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल व विधायक मंजूदेवी मेघवाल