Saturday, October 1, 2011

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता मोहनदास करमचंद गांधी


मोहनदास करमचंद गांधी (2 अक्तूबर 1869 - 30 जनवरी 1948) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह - व्यापक सविनय अवज्ञा के माध्यम सेअत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव संपूर्ण अहिंसा पर रखी गई थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया।उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत: महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द जिसे सबसे पहले रवीन्द्रनाथ टेगौर ने प्रयोग किया और भारत में उन्हेंबापू के नाम से भी याद किया जाता है। गुजराती બાપુ (बापू अथवा पिता) उन्हें सरकारी तौर पर राष्ट्रपिता का सम्मान दिया गया है २ अक्टूबर को उनके जन्म दिन राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के नाम से मनाया जाता है और दुनियाभर में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।

सबसे पहले गांधी ने रोजगार अहिंसक सविनय अवज्ञा प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका, में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष हेतु प्रयुक्त किया। १९१५ में उनकी वापसी के बाद उन्होंने भारत में किसानों , कृषि मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्याधिक भूमि कर और भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद गांधी जी ने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण, आत्म-निर्भरता के लिए अस्पृश्‍यता का अंत आदि के लिए बहुत से आंदोलन चलाएं। किंतु इन सबसे अधिक विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाले स्वराज की प्राप्ति उनका प्रमुख लक्ष्‍य था।गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाए गए नमक कर के विरोध में १९३० में दांडी मार्च और इसके बाद १९४२ में , ब्रिटिश भारत छोड़ो छेडकर भारतीयों का नेतृत्व कर प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में रहना पड़ा।

गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिए वकालत भी की। उन्होंने आत्म-निर्भरता वाले आवासीय समुदाय में अपना जीवन गुजारा किया और पंरपरागत भारतीय पोशाक धोती और सूत से बनी शॉल पहनी जिसे उसने स्वयं ने चरखे पर सूत कात कर हाथ से बनाया था। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि तथा सामाजिक प्रतिकार दोनों के लिए लंबे-लंबे उपवास भी किए।

Friday, September 30, 2011

विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग


पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक में शनिवार को सदस्यों ने अघोषित विद्युत कटोती पर जमकर रोष प्रकट किया। जायल सरपंच मनीराम बासट, मांगलोद सरपंच महिपाल थालौड़, छाजोली सरपंच तिलोकराम रोज सहित सदस्यों ने इन दिनों अघोषित विद्युत कटोती पर रोष प्रकट करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार का आग्रह किया। विधायक श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने कहा कि पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सरकारी विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संवेदनशील रहकर जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई जाने वाले जनसमस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सदस्यों से ३ अक्टूबर को मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण समारोह व बालिका छात्रावास के लोकार्पण समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा, तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक जरूरतमंद लोगो को लाभान्वित करवाने का आग्रह किया।

राजस्थान को जानो सामान्य ज्ञानप्रतियोगिता आयोजित


श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को ग्राम तरनाऊ में राजस्थान को जानो विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संयोजक मनोज सेन ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा १० में ५०, कक्षा ९ वर्ग में ५८ व कक्षा ८ वर्ग में ३० प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व जय हिन्द शिक्षण संस्थान में आयोजित परीक्षा केन्द्र पर १३८ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

एजेंसी की मनमर्जी से उपभोक्ता परेशान

जिला मुख्यालय स्थिति एक गैस एजेन्सी की मनमर्जी के चलते जायल सहित ग्रामीण क्षेत्र के १३० घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता गत दो माह से परेशान चल रहे है। जानकारी के अनुसार जायल में गैस एजेन्सी शुरू हो जाने पर दो माह पूर्व जनसंगठन व जागरूक नागरिकों ने सरस्वती पुस्तकालय मेंं कनेक्षन स्थानान्तरण के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में जिला मुख्यलय स्थित शहीद सुरेन्द्र सिंह भारत गैस एजेन्सी के प्रतिनिधियों ने मौके पर उपस्थित होकर स्थानान्तरण के ईच्छुक उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त कर लिए। मौके पर समस्त कागजी कारवाई पूर्ण करते हुए लगभग १८० उपभोक्ताओं ने गैस सिलेण्डर व रेगूलेटर सहित आवश्यक कागजात प्रस्तुत कर दिए। दूसरे ही दिन स्थानान्तरण हो जाने की आस में उपभोक्ताओं ने रेगूलेटर व सिलेण्डर सुपुर्द कर दिए लेकिन दो माह बाद भी १३० उपभोक्ताओं के गैस कनेक्षन स्थानान्तरण नहीं होने पर उपभोक्ताओं का सब्र टूटने लगा है। गैस कनेक्षन स्थानान्तरण नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर आन्दोलन की चेतावनी दी गई है। सरपंच मनीराम बासट, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष राकेश चोटिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा, नेहरू युवा मण्डल के सचिव संदीप चतुर्वेदी, रूपेश कांकाणी, महावीरसिंह, मानमल शर्मा, सम्पत शर्मा सहित उपभोक्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं करने पर मजबूरन आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

गांधी जयंती को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में मनाएंगे

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती २ अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रात: ११ बजे प्रार्थना सभा के बाद विचार गोष्ठि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना का शुभारम्भ किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से ब्लॉकस्तर पर महात्मा गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाने का आग्रह किया है।

प्रतियोगिता में रुपनगर की टीम विजेता

जिलास्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूपनगर की टीम विजेता रही। प्रधानाध्यापक जगदीशसिंह ने बताया कि शारीरिक शिक्षक रामचन्द्र सियाग के नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियो की ढ़ाणी में आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में छात्र वर्ग व जिमनास्टिक छात्र व छात्रा दोनो वर्ग में विद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकाभिनय व विचित्र वेशभुषा में विद्यालय के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एथेलेटिक्स ४ गुना १० मीटर दौड़ में विद्यालय के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह आज से

वन पौधशाला में शनिवार से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भ होगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी जवानाराम मेहला ने बताया कि शनिवार को वन्य जीव संरक्षण विषयक संगोष्ठि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि २ अक्टूबर को प्राकृतिक धरोहर के वन एवं वन्य जीव विषयक चित्रकला प्रतियोगिता, ३ को पृथ्वी पर वन्य जीवों का महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता, ४ को वाद विवाद प्रतियोगिता, ५ को प्रश्रोतरी, ६ को पौधशाला भ्रमण व ७ को समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Sunday, September 18, 2011

कच्छावा को सम्मानित किया


एनएसयुआई की ओर से शुक्रवार को शेखावाटी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक सत्यनारायण कच्छावा का नागरिक अभिनन्दन किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनएसयुआई जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के कर्णधार है। कच्छावा ने शिक्षा के साथ सहशैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी व शिक्षण संस्थान में सदैव अनुकरणीय कार्य किया है इसी के परिणामस्वरूप राष्ट्रीयस्तर पर सम्मान ग्रहण का गौरव क्षेत्रवासियों को मिला है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन बटेसर, संस्था संरक्षक भंवरलाल बांगड़ा, संस्था सचिव श्रवण बांगड़ा, श्री कृष्ण गौशाला छाजोली के अध्यक्ष बृजेश बिडियासर, शिक्षक युवराज बटेसर व विक्रम बिडियासर ने राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान ग्रहण करने पर इसे कच्छावा के साथ क्षेत्रवासियों के लिए गौरवशाली बात बताते हुए शिक्षक का स्वागत किया गया। शिक्षक का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय : शर्मा





राजस्थान पत्रिका मानव मित्र संस्थान की ओर से चलाए जा रहे हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत बुधवार को मरूधर आई.टी.आई. में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव को संबोधित करते हुए तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा ने कहा कि विश्व में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर हर कोई चिंता जता रहा है लेकिन महज चिंता करने से समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने वृक्षों के महत्व संबधी जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में पांच पौधे लगाकर इनका ंसंरक्षण कर प्रकृति का ऋण चुका सकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ ही युवा वर्ग पेड़ो की अवैध रोकथाम रोकने, पौधों की निराई, गुड़ाई व सारसंभाल रखकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जवानाराम मेहला ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में पेड़ो की संख्या में निरन्तर गिरावट चिंतनीय है। प्राण वायू, ईधन सहित जितना हम पेड़ो से ग्रहण करते है उतना हमें पौधे लगाकर प्रकृति का ऋण चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्मावलम्बी को अंतिम संस्कार के दौरान ईंधन की जरूरत महसूस होती है हमें कम से कम पांच पौधे लगाकर अपने ऋण को चुकाना होगा। उन्होंने पौधरोपण, संरक्षण व निराई गुड़ाई संबधी जानकारी देकर प्रत्येक विद्यार्थी से शिक्षण संस्थान के साथ अपने घर पर प्रतिपवर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। थानाधिकारी भगवानसिंह ने कहा कि जल व वृक्षों के अभाव में हम जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। कम से कम हमें अपना जीवन जीने के लिए पौधे लगाकर इनकी सारसंभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ ही वृक्षों की सुरक्षा करके हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष ललित खण्डेलवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र महासचिव राजेन्द्र डिडेल, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन बटेसर, संस्था निदेशक रामचन्द्र पोटलिया, प्राचार्य राजेन्द्र कुमार ने विचार व्यक्त किए। राजस्थान पत्रिका के संवाददाता भंवरसिंह जेतमाल ने हरयाळो राजस्थान के कार्यक्रम संबधी जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों सहित प्रशिक्षणार्थियो ने पौधरोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभियान के तहत नीम के ४० पौधे लगाए गए।

29 को करणी माता के दर्शनार्थ पैदल यात्रा

ग्राम रोहिणा में शुक्रवार को श्री करणी संघ की बैठक आयोजित की गई। संघ संयोजक राजूसिंह रोहिणा ने बताया कि बैठक में सदस्यों ने २९ सितम्बर को करणी माता के दर्शनार्थ पैदल जाने का निर्णय लिया गया।