Wednesday, October 12, 2011

छाजोली ग्राम एथलेटिक्स में फिर सिरमौर

ग्राम छाजोली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने लगातार दूसरी बार एथलेटिक्स की चेम्पियनशिप प्राप्त की है। प्रधानाध्यापक राधेश्याम पाराशर ने बताया कि ५६ वीं जिलास्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका सुशिला ने लम्बी कूद, त्रिकूद व रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका नीतू बिडियासर ने १०० मीटर दौड़, किरण चौधरी ने २०० मीटर दौड़, बाधा दौड़, त्रिकूद व रिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका पंकज कंवर ने १५०० मीटर व ८०० मीटर दौड़, प्रियंका ने तस्तरी फेंक व रिले दौड़, शारदा ने ४०० मीटर दौड़ व रिले दौड़, मीकू ने ४०० मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इता रोज ने तस्तरी फेंक व गोला फेंक में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में चेम्पियनशिप प्राप्त करने पर संस्था स्टाफ व ग्रामीणों ने बालिकाओं के साथ ही टीम प्रभारी मनोहरसिंह राठौड़ व सत्यनारायण कच्छावा का स्वागत किया गया।

नवोदय प्रवेश परीक्षा के आवेदन उपलब्ध

नवोदय प्रवेश परीक्षा के आवेदन ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध है। अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मुकेश लोमरोड़ ने बताया कि नवोदय विद्यालय कक्षा ६ में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी, संस्था प्रधान व अभिभावक कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए ३१ अक्टूबर तक आवेदन भर कर प्रस्तुत कर सकते है।

मोबाईल मेडिकल वाहन से चेकअप

एडस जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बस स्टेण्ड पर शिविर लगाकर राजीव गांधी ग्रामीण मोबाईल मेडिकल वाहन ने ग्रामीणों की जांच की गई। मोबाईल वाहन के लैब टेक्रीशियन रामचन्द्र व विरेन्द्रसिंह ने १०५ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सूचना पत्रक वितरित कर एचआईवी व एड्स से जीवन की रक्षा संबधी जानकारी दी गई।

ग्रामसेवक गौरव निलंबित

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कोताही बरतने पर ग्राम पंचायत आकोड़ा के ग्रामसेवक गौरव कालेर को निलंबित कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भागीरथसिंह मीणा ने बताया कि ग्रामसेवक को ग्राम पंचायत आकोड़ा के भाग संख्या ४८ में पदाभिहीत अधिकारी नियुक्त किया गया है। लेकिन इन्होंने ३० अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित नहीं मिले जिससे वार्ड सभा में मतदाता सूचि का पठन नहीं हो पाया। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छा से अनुपस्थित पहने पर निलंबित कर दिया गया है।

बिजली दरें बढऩे से किसानों में रोष

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार प्रात: १० बजे ग्राम रोल के ३३ के.वी. विद्युत सब स्टेश्र के सामने ग्रामीण व किसान धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान संघ ग्राम इकाई के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी ही घोषणा के बावजूद विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर दी है। विद्युत दरों में बढ़ोतरी वापिस लेने व अघोषित विद्युत कटौती समाप्त कर सुचारू विद्युत सप्लाई की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान ३३ के.वी. विद्युत सब स्टेश्र के सामने नागौर जयपुर रोड़ पर चक्का जाम करेंगे। धरने को जिला संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण बिश्रोई, नागौर तहसील अध्यक्ष राधाकिशन भाम्बू, उपाध्यक्ष किशोरराम बाज्या सहित जिला पदाधिकारी व किसान नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती व विद्युत दरों में बढ़ोतरी के साथ ही समर्थन मूल्य पर बाजरा सहित अनाज की खरीद शुरू करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आन्दोलन किया जाएगा।

Sunday, October 9, 2011

युवा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न हों : शर्मा


पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि समाज में महज एक प्रतिशत ही लोग आमतौर पर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े रहते है लेकिन एक प्रतिशत जागरूक नागरिक सजग रहकर पुलिस की मदद करें तो 99 प्रतिशल लोगों को शांति व व्यवस्था मिल सकती है। शनिवार को पुलिस थाना जायल में सामूदायिक समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पुलिस व आमजन के बीच जुड़ाव के लिए ही सामूदायिक समन्वय समिति का गठन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामूदायिक समन्वय समिति के सदस्य समाज में आपराधिक गतिविधियों में लिफ्त लोगों के बारे में पुलिस प्रशासन को सूचना देकर शांति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अ‘छे कार्य की शुरूआत करने पर शत प्रतिशत सफलता जरूरी नहीं लेकिन इससे 20 प्रतिशत भी लाभ मिल जाए तो कार्य की सार्थकर्ता सिद्ध हो सकती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों से ग्रामवार जनसमस्या, भौगोलिक व जातिगत स्थित सहित क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल कर पुलिस प्रशासन को सदैव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया जिससे आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदेवसिंह ने ग्रामीणों से गांव में जुआ सट्टा प्रवृति पर रोकथाम, युवा वर्ग का उचित मार्गदर्शन करने का आग्रह किया जिससे जानकारी के अभाव में युवा आपराधिक गतिविधियों में लिफ्त न हो सके। पुलिस उप अधीक्षक राकेश पुरी व थानाधिकारी भगवानसिंह ने क्षेत्र की गतिविधियों संबधी जानकारी दी। बैठक में पूर्व प्रधान व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष रामकरण लोमरोड़ ने कहा कि भय के बिना प्रीत नहीं हो सकती है उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को अधिकार व शक्ति देने का आग्रह किया। व्यापार संघ अध्यक्ष कमल बजाज ने रात्रिकालीन गश्त करने, रामकुमार रतावा ने रात्रिकालीन रोड़वेज बस सेवा को बस स्टेण्ड निकालने, सरपंच मनीराम बासट ने बस स्टेण्ड पर यातायात पुलिस व्यवस्था शुरू करने, ललित खण्डेलवाल ने चैक पोस्ट लगाने, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को पुलिस जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। बैठक में पूर्व सरपंच रामकरण चौधरी, राजोद सरपंच माधोसिंह, धारणा सरपंच मांगीलाल चौधरी, तरनाऊ सरपंच सीताराम मेघवाल, दुगोली सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायाण बासट, पंचायत समिति सदस्य शुभराजसिंह, जौचिणा सरपंच प्रतिनिधि श्रवण चौधरी अनेक कई जनप्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित हुए।

वार्ड सभाओं का आकस्मिक निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा व तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा ने शनिवार को संक्षिप्त पनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित वार्ड सभाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी मीणा ने ग्राम पंचायत तरनाऊ, फरड़ोद, टांगला, बुगरड़ा, रातंगा, दुगस्ताऊ व रोल में वार्ड सभाओं का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारी से मतदाता सूचि पठकर सुनाने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी ने वार्ड सभा के दौरान अनुपस्थित ग्रामसेवक व बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने रविवार को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर बीएलओं को मतदाता सूचि में नाम जोडऩे, हटाने व संशोधन के संबध में दावे प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा ने ग्राम पंचायत कठौती, जौचिणा, अड़सिंगा, खिंयाला, दुगोली, गौराऊ, रोटू, तंवरा, छापड़ा व मांगलोद में वार्ड सभाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Saturday, October 8, 2011

वन व वन्य जीव प्रकृति की अनमोल धरोहर : भींचर


वन विभाग की ओ रे से आयोजित वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का शुक्रवार को वन पौधशाला में समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक मनरूपराम भींचर ने कहा कि वन व वन्य जीव प्रकृति की अनमोल धरोहर इनके संरक्षण से ही मानव अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सकता है। नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष ललित खण्डेलवाल ने वन्य जीव व मानव को एक दूसरे का पुरक बताते हुए कहा कि किसी एक की कमी के चलते मानव जीवन खतरे में पड़ जाता है। वन व वन्य जीवों की कमी के चलते ही प्राकृतिक संतुलन गड़बड़ाकर अनावृष्टि, अतिवृष्टि व प्राकृतिक विपदाओं का सामना करना पड़ता है। वन रक्षक भंवरलाल नेतड़ व कालूराम ने वन्य जीव सप्ताह की गतिविधियों संबधी जानकारी दी। वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल के अनिलकुमार भींचर प्रथम, शेखावाटी सीनियर सैकण्डरी स्कूल की मंजू चोयल द्वितीय व सरस्वती स्कूल की चित्रा मांडिया तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विक्रम पूनिया प्रथम, राहुलकुमार खारडिय़ा द्वितीय व प्रवीण इनाणिया तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता में शेखावाटी स्कूल की मंजू बांगड़ा प्रथम, राजस्थान स्कूल के ओमप्रकाश नेतड़ द्वितीय व शेखावाटी स्कूल की नेहा रामावत तृतीय, प्रश्रोतरी में सरस्वती स्कूल के विक्रमसिंह शेखावत प्रथम, स्वेता सारस्वत द्वितीय व शेखावाटी स्कूल की मंजू धायल तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।



व्यापार संघ ने दी 45 हजार की आर्थिक सहायता


जायल व्यापार संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को बस स्टेण्ड पर चाय की केबीन पर आगजनी से हुए नुकसान पर पिडि़त को सहयोग राशि प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार गत सप्ताह बस स्टेण्ड स्थित एक चाय की दुकान पर आग लग जाने से दुकान रखा सामान जलकर राख हो गया। व्यापार संघ अध्यक्ष कमलकिशोर बजाज, उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, सचिव दुर्गाराम कच्छावा, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अणदाराम डूकिया सहित व्यापार संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने पिडि़त हंसराजपुरी को ४५ हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।






विशेष वार्ड सभाएं आयोजित

मतदाता सूचि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में शनिवार को विशेष वार्ड सभा का आयोजन रखकर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचि का पठन करेंगे। इस दौरान मतदाता सूचि में नए नाम जोडऩे, हटाने, नाम संशोधन संबधी प्रपत्र प्राप्त किए जाएगे। वार्ड सभा में दावे व आपतियां प्राप्त की जाएगी।