Tuesday, January 17, 2012

वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत


पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे का जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों खींवसर, नागौर, मेड़ता व डेगाना विधानसभा इलाकों में जनता ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने वसुंधरा को फूलमालाओं से लाद दिया तो चूनरी ओढ़ाकर भी सम्मान किया।
वसुंधरा के स्वागत की शुरुआत खींवसर से हुई। इसके बाद टांकला में नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व मंत्री यूनुस खां, भाजपा नेता विजय पूनिया, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत, नवीन मंडा आदि ने स्वागत किया। टांकला से वसुंधरा सीधे खरनाल पहुंची। यहां उन्होंने वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन किए। वीर तेजा जन्म स्थली संस्थान के अध्यक्ष अर्जुनराम मेहरिया, भागीरथ मेहरिया, पूर्व प्रधान सुखराम फिड़ौदा, सचिव भंवरलाल निंबड़, सरपंच संघ के अध्यक्ष रेवंतराम डांगा, छात्र संघ अध्यक्ष रणजीत धोलिया आदि ने स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने वसुंधरा को चूनरी ओढ़ाई। चिमरानी में राजाराम मुंडेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Friday, January 13, 2012

Friday, January 6, 2012

मार्शल आर्ट प्रशिक्षण


जायल के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के बाद बालिकाओं के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू मेघवाल

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मार्शल आर्ट कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने कहा कि मार्शल आर्ट सीखकर बालिकाएं नीडर बने, इससे जोश व आत्मविश्वास का भाव पैदा होता है। उन्होंने महिला व पुरूष को एक ही धूरी के दो पहिए बताते हुए कहा कि किसी एक की कमजोरी व अभाव में दूसरे की कामना नहीं की जा सकती है। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया। मार्शल आर्ट के दक्ष प्रशिक्षक अभयकरण व प्रधानाध्यापिका श्रीमती संतोष यादव ने विचार व्यक्त किए।

विजयपाल का जोरदार स्वागत



जायल के पुराना बस स्टेण्ड पर भाजयूमो के नवनियुक्त मण्डल विजयपाल बिश्रोई का स्वागत करते कार्यकर्ता

भाजयूमो जायल मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष विजयपाल बिश्रोई का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। पुराना बस स्टेण्ड पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के सुरेश लोमरोड़, पप्पू टांगला, डॉ. उम्मेदसिंह लोमरोड़, भागीरथ बैरा, किशनाराम यादव, नानूराम बिश्रोई, रूपाराम लील, एडवोकेट श्रवण फुलफगर, रामेश्वर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष बिश्रोई ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ माने जाते है उन्होंने वैश्विक जनसमस्याओं व राष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दो की जानकारी देते हुए युवा कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन से जुडऩे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन विचारधारा के अनुरूप सभी जाति व वर्ग के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे के लिए शीघ्र ही संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री ओमप्रकाश बिश्रोई ने शुक्रवार को युवा वाहिनी का संगठनात्मक विस्तार करते हुए कार्यकारिणि का गठन किया है। तहसील मंत्री बिश्रोई ने बताया कि ग्राम इकाई जायल में संजय लोमरोड़ को युवा वाहिनी प्रमुख व सुनील लोमरोड़ को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम इकाई दुगस्ताऊ में कार्यकारिणि का पुनर्गठन करते हुए मोहम्मद इकबाल को अध्यक्ष, किशनाराम चोटिया व मूलाराम खाती को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विवेकानंद जयंती केरियर डे के रूप में मनाई जाएगी

ग्राम रोटू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में १२ जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती केरीयर डे के रूप में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। प्रधानाचार्य बनवारीलाल यादव ने बताया कि केरीयर शिक्षक किशनाराम बिश्रोई के नेतृत्व में केरीय डे पर निबंध, पत्रवाचन, केरियर कॉन्फ्रेन्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Sunday, January 1, 2012

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह चार फरवरी को

न्यू इयर विद कल्चरल प्रोग्राम



जायल के माहेश्वरी भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते सरपंच मनीराम बासट

माहेश्वरी भवन में शनिवार को नेहरू युवा मण्डल व एनएसयुआई के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने देर रात तक संगीत, नृत्य, हास्य नाटिका व कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान सरपंच मनीराम बासट, पूर्व उप सरपंच रामकुमार रिणवां, रामदेव राव, एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष पवन बटेसर, युवा कांग्रेस के सुरेश खारडिय़ा व द्वारकाप्रसाद रिणवां ने विचार व्यक्त किए। मण्डल अध्यक्ष ललित खण्डेलवाल ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन बंकट रिणवां ने किया। इस दौरान अतिथियों ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष पवन बटेसर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तृति देने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

ग्राम मुण्डी में आयोजित द्वितीय गंगादास क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए नवयुवक मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल घसवां ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा को तरास कर उचित मंच व अवसर प्रदान करती है। उन्होंने आयोजकों से समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। समारोह के अध्यक्ष पूर्व सरपंच भंवरलाल रलिया व संयोजक नेमाराम नंगवाडिय़ा ने आभार प्रकट किया। इससे पूर्व मुण्डी की टीम विजेता व तरनाऊ की टीम उप विजेता रही। अतिथियों ने विजेता टीम को ५१०० नकद व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को २१०० नकद व ट्रॉफी सहित विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बजरंग घसवां मैन ऑफ दा सिरीज रहे।

आईटी केन्द्र का लोकार्पण



जायल के ग्राम सोनेली में नवनिर्मित आई.टी.केन्द्र के लोकार्पण समारोह में उपस्थित ग्रामीण

ग्राम पंचायत सोनेली में नवनिर्मित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र का लोकार्पण रविवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मेघवाल ने कहा कि आई.टी.केन्द्र पर ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसाध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री गहलोत ने गांव को सूचना प्रोद्योगिकी से जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मेघवाल ने राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह में पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. सहदेव चौधरी, कृषि मण्डी उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान रामकरण लोमरोड़, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष तिलोकराम रोज, उपखण्ड अधिकारी भ्राागीरथसिंह मीणा, तहसीलदार गोपालसिंह यादव, सरपंच श्रीमती सरजूदेवी भाम्बू, मांगलोद सरपंच महिपाल थालौड़, रोल सरपंच रामकुंवार डिडेल, गुगरियाली सरपंच अमरचन्द, छापड़ा सरपंच भगवानाराम बुगासरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व राज्य मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया। इसी प्रकार रविवार को ग्राम कसनाऊ में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजूदेवी मेघवाल का ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया।