Monday, December 5, 2011

नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र का लोकार्पण

जायल के ग्राम कठौती में नवनिर्मित आईटी केन्द्र का लोकार्पण करती महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल


ग्राम कठौती में नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र का लोकार्पण शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने किया। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मेघवाल ने कहा कि आईटी केन्द्र बन जाने पर अब ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। उन्होंने कहा कि गांवों में सूचना प्रोद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए आईटी केन्द्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होंगे। राज्य मंत्री ने सभी वर्ग के लिए नि:शुल्क दवा योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीव व किसान हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पूर्व प्रधान व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष रामकरण लोमरोड़, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष तिलोकराम रोज, उपखण्ड अधिकारी भागीरथसिंह मीणा ने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्ष सरंपंच श्रीमती किस्तुरीदेवी मेघवाल ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता उमरदीन छींपा ने किया। समारोह में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कई स्थानों के सरपंच व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment