Sunday, December 25, 2011

भगवान (डाक्टरों) को मनाने के लिए यज्ञ


जायल के संतोषी माता मंदिर में रविवार के चिकित्सक हड़ताल के विरोध में सदबुद्धि यज्ञ करते एनएसयुआई कार्यकर्ता

चिकित्सक हड़ताल के चलते मरिजों को हो रही परेशानी के कारण रविवार को एनएसयुआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संतोषी माता मंदिर में सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। एनएसयुआई जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने यज्ञ में आहूति देकर भगवान से धरती के भगवान चिकित्सकों को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का रूप माना जाता है लेकिन चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हठधर्मिता अपनाकर मरिजों के साथ खिलवाड़ कर रहे है। बीमार व्यक्ति को बचाने वाला चिकित्सक भी जब मरिजों को मौत के मुंह में जाता हुआ देख रहे है तो इससे दु:खद घटना क्या होगी। एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष व युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन बटेसर ने चिकित्सकों से अपनी हठधर्मिता छोडक़र मरिजों का उपचार करने का आग्रह किया। कार्यकर्ता पुरूषोतम रिणवां, मुकेश बटेसर सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। पंडित मुकेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न करवाया।

No comments:

Post a Comment