Monday, December 5, 2011

अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित



जायल ब्लॉक संदर्भ केन्द्र में अध्यापिका मंच का गठन के बाद शिक्षिकाओं के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल


सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संदर्भ केन्द्र कार्यालय में शुक्रवार को अध्यापिका मंच की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने कहा कि शिक्षिका बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंगानुपात विषमता मिटाने, बालिकाओं को जागरूक करने सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करने का आग्रह किया। ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रेमचन्द काकड़ा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, छाजोली सरपंच तिलोकराम रोज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा, जिला प्रषिद सदस्य प्रहलादराम बांगड़ा ने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment