Wednesday, October 12, 2011

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन


भाजयूमो के नेतृत्व में मंगलवार को महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पुराना बस स्टेण्ड पर चोपल सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेस सरकार ने आमजन का जीना दुश्वर कर दिया है। कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकावदी घटना, सीमा पर घुसपेट जैसी समस्याओं को लेकर केन्द्र सरकार मौन है लेकिन अब जागरूक जनता निक्कमी सरकार को ज्यादा दिन सहन नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक करने का आग्रह किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजयसिंह पलाड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार से आकंठ डूबी केन्द्र सरकार को युवा वर्ग ज्यादा सहन नहीं करेंगे। उन्होंने युवा वर्ग से राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां व सरकार की दमनकारी नीतियों के बारे में जनजागरण करने का आग्रह किया। भाजपा मिडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजूसिंह रोहिणा ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में लालकृष्ण आडवाणी ने आज से राष्ट्रीय चेतना यात्रा शुरू की है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राष्ट्रविरोधी केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।

No comments:

Post a Comment