Friday, January 6, 2012

विजयपाल का जोरदार स्वागत



जायल के पुराना बस स्टेण्ड पर भाजयूमो के नवनियुक्त मण्डल विजयपाल बिश्रोई का स्वागत करते कार्यकर्ता

भाजयूमो जायल मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष विजयपाल बिश्रोई का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। पुराना बस स्टेण्ड पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के सुरेश लोमरोड़, पप्पू टांगला, डॉ. उम्मेदसिंह लोमरोड़, भागीरथ बैरा, किशनाराम यादव, नानूराम बिश्रोई, रूपाराम लील, एडवोकेट श्रवण फुलफगर, रामेश्वर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष बिश्रोई ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ माने जाते है उन्होंने वैश्विक जनसमस्याओं व राष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दो की जानकारी देते हुए युवा कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन से जुडऩे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन विचारधारा के अनुरूप सभी जाति व वर्ग के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे के लिए शीघ्र ही संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री ओमप्रकाश बिश्रोई ने शुक्रवार को युवा वाहिनी का संगठनात्मक विस्तार करते हुए कार्यकारिणि का गठन किया है। तहसील मंत्री बिश्रोई ने बताया कि ग्राम इकाई जायल में संजय लोमरोड़ को युवा वाहिनी प्रमुख व सुनील लोमरोड़ को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम इकाई दुगस्ताऊ में कार्यकारिणि का पुनर्गठन करते हुए मोहम्मद इकबाल को अध्यक्ष, किशनाराम चोटिया व मूलाराम खाती को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment