Tuesday, January 17, 2012

वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत


पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे का जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों खींवसर, नागौर, मेड़ता व डेगाना विधानसभा इलाकों में जनता ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने वसुंधरा को फूलमालाओं से लाद दिया तो चूनरी ओढ़ाकर भी सम्मान किया।
वसुंधरा के स्वागत की शुरुआत खींवसर से हुई। इसके बाद टांकला में नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व मंत्री यूनुस खां, भाजपा नेता विजय पूनिया, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमावत, नवीन मंडा आदि ने स्वागत किया। टांकला से वसुंधरा सीधे खरनाल पहुंची। यहां उन्होंने वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन किए। वीर तेजा जन्म स्थली संस्थान के अध्यक्ष अर्जुनराम मेहरिया, भागीरथ मेहरिया, पूर्व प्रधान सुखराम फिड़ौदा, सचिव भंवरलाल निंबड़, सरपंच संघ के अध्यक्ष रेवंतराम डांगा, छात्र संघ अध्यक्ष रणजीत धोलिया आदि ने स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने वसुंधरा को चूनरी ओढ़ाई। चिमरानी में राजाराम मुंडेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment