Sunday, January 1, 2012

आईटी केन्द्र का लोकार्पण



जायल के ग्राम सोनेली में नवनिर्मित आई.टी.केन्द्र के लोकार्पण समारोह में उपस्थित ग्रामीण

ग्राम पंचायत सोनेली में नवनिर्मित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र का लोकार्पण रविवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल ने किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मेघवाल ने कहा कि आई.टी.केन्द्र पर ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसाध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री गहलोत ने गांव को सूचना प्रोद्योगिकी से जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मेघवाल ने राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह में पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. सहदेव चौधरी, कृषि मण्डी उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान रामकरण लोमरोड़, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष तिलोकराम रोज, उपखण्ड अधिकारी भ्राागीरथसिंह मीणा, तहसीलदार गोपालसिंह यादव, सरपंच श्रीमती सरजूदेवी भाम्बू, मांगलोद सरपंच महिपाल थालौड़, रोल सरपंच रामकुंवार डिडेल, गुगरियाली सरपंच अमरचन्द, छापड़ा सरपंच भगवानाराम बुगासरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व राज्य मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया। इसी प्रकार रविवार को ग्राम कसनाऊ में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजूदेवी मेघवाल का ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार किया।

No comments:

Post a Comment