Tuesday, November 15, 2011

करंट लगने से महिला झुलसी

ग्राम खिंयाला में रविवार सुबह बिजली की झूलते तार से करंट लगने पर एक महिला झुलस गई। ग्रामीण शिक्षक महेशकुमार रतावा ने बताया कि रविवार सुबह महिला सीता पत्नि छगनाराम बिडियासर अपने पति के साथ खेत में कार्य करने पहुंची लेकिन इसी दौरान झूलते विद्युत तार की चपेट में आते ही महिला करंट लगने से तार के लपट गई। महिला के पति छगनाराम ने करंट से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन तार से छुडा़ा नहीं पाया। शौर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को विद्युत तार से छुड़ाया लेकिन तब तक महिला बुरी तरहे झुलस गई। नेहरू युवा मण्डल अध्यक्ष मनीराम मुण्डेल, श्रवण रतावा सहित ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के बाद नागौर चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार करंट लगने से महिला के दोनो पैर, अंगुली बुरी तरहे झुलस गए। ग्रामीणों के अनुसार खेत में झूलते तारे के बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अनेकबार जानकारी दी गई लेकिन किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इससे चार दिन पूर्व ही एक भैंस करंट लगने से बाल-बाल बच गई। विद्युत निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment