Thursday, June 9, 2011

चंद्रभान कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष

डॉ. चंद्रभान को सीपी जोशी के स्थान पर कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष थे। चंद्रभान की प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही जयपुर में मानसरोवर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

चंद्रभान ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल से की। वे भैरोंसिंह शेखावत के समय में 1989 में मंत्री भी रहे। बाद में वे कांग्रेस में आए। वे पार्टी में प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। चंद्रभान ने कहा- पार्टी को अगली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना पहली प्राथमिकता होगी। सबको साथ लेकर टीम भावना से काम करुंगा। पार्टी में हर नेता और कार्यकर्ता का मान सम्मान और मनोबल बना रहे, इसका खास ध्यान रखा जाएगा।कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी और धड़ेबंदी नहीं होने दी जाएगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीपी जोशी सहित सभी का नजदीकी हूं।

No comments:

Post a Comment