Friday, May 27, 2011

फ्लोराइड युक्त पानी पशुओं का काल बन रहा


पेयजल संकट के चलते सोमवार को ग्राम दुगस्ताऊ में हिरण काल कल्वित हो गया। जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष भीषण गर्मी का दौर शुरू होते ही अत्यधिक फ्लोराईडयुक्त पानी पीकर हिरण सहित पशुधन काल के ग्रास बन जाते है। हिरण के मरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रोटू के पर्यावरण कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत हिरण की दशा देखकर आक्रोषित हो गए। पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने हिरण के शव को जायल जलदाय विभाग कार्यालय लाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम को जलदाय विभाग कार्यालय में पर्यावरण कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। भारतीय किसान संघ के जिला संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण बिश्रोई, बिश्रोई टाईगर फोर्स के ओमप्रकाश फौजी, जम्भेश्वर पर्यावरण एवं वन्य जीव समिति के अध्यक्ष बस्तीराम भादू, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र महासचिव राजेन्द्र डिडेल, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन बटेसर, नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष ललित खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष दिनेश बासट, सचिव संदीप चतुर्वेदी, पर्यावरण कार्यकर्ता रामचन्द्र पोटलिया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने धरने को संबोधित करते हुए प्रशासन व जलदाय विभाग पर हिरणों की मौत का आरोप लगाते हुए पेयजल सप्लाई चालू नहीं करवाने पर रोष जताया। धरनार्थियों ने कहा कि प्रतिवर्ष भीषण गर्मी के दौरान हिरण व पशुधन फ्लोराईड युक्त पानी पीकर काल के ग्रास बन रहे है लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद ही जलदाय विभाग टेकर लगाकर जलसप्लाई करवाता है। धरनार्थियों ने वन्य जीव बहुल क्षेत्र व पशुधन के लिए पेयजल टेंकर शुरू करवाने एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग करते हुए धरना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक धरनास्थल पर प्रशासन व जलदाय विभाग का कोई कार्मिक धरने पर नहीं पहुंचा।

No comments:

Post a Comment